Deepak Dildar की Bhojpuri फिल्म ‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा’ का भव्‍य मुहूर्त हुआ संपन्‍न !!

भोजपुरी सिंगर – एक्‍टर दीपक दिलदार (Deepak Dildar) की अपकमिंग भोजपुरी फिल्‍म ‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा’ का भव्‍य मुहूर्त आज खलीलाबाद में संपन्‍न हो गया। इस मौके पर फिल्‍म के निर्माता डॉ बी एम राय, निर्देशक सुनील मांझी, अमित शुक्‍ला, अनूप अरोड़ा, महेश आचार्य, आयशा कश्‍यप आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर निर्माता डॉ बी एम राय ने कहा कि फिल्‍म ‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा’ एक सामाजिक मूल्‍यों की फिल्‍म है। हम इसका निर्माण बड़े स्‍तर पर कर रहे हैं। इस दौरान हम भारत सरकार द्वारा कोविड को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like