कैसे ‘क.. क.. क.. किरण’ करके Bollywood के ‘बादशाह’ बन गए Shahrukh? ‘डर’ राइटर ने बताई असलियत!

बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरूख से पहले आमिर खान को फिल्म 'डर' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता? शाहरुख खान ने अपनी मेहनत की बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया और वर्तमान में हुआ एक्टिंग की दुनिया में राज कर रहे हैं। शाहरुख खान को फिल्म ‘डर’ से एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इस फिल्म के न केवल गाने हिट हुए थे बल्कि इस फिल्म में बोले गए डायलॉग भी दर्शकों की जुबान पर छा गए थे। वहीं शाहरुख खान द्वारा बोला गया क..क..क.. किरण डायलॉग तो ऐसा हिट हुआ कि आज भी लोग इस डायलॉग से शाहरुख खान को पहचानते हैं। हालांकि, किरण का नाम इस अंदाज से बुलाने के पीछे भी एक कहानी थी जिसका खुलासा ‘डर’ के लेखक ने किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?

लेखक ने साझा किया डर का किस्सा
फिल्म में सुपरस्टार सनी देओल, जूही चावला, मुख्य किरदार में थे जबकि शाहरुख़ ने नेगेटिव किरदार निभाया था। हालांकि इसे पूरी तरह से नेगेटिव नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह जूही चावला यानी की किरण से बहुत प्यार करता है और उसके सामने जाने से भी हिचकीचाहता है। वही फिल्म ‘डर’ लिखने वाले हनी ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, शाहरुख खान ने जिस तरह से किरदार किरण का नाम लिया था उसे पहले से ही फिक्स कर दिया गया था।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, “उसमें एक सीन था डॉक्टर के साथ कि जैसे इसकी (शाहरुख का किरदार) मां की मौत हुई थी कार एक्सीडेंट में, उसे लगता था कि उसके पिता इसके लिए जिम्मेदार हैं। और इस लड़की के लिए इसका जो फैसिनेशन है वो इतना है कि वो बहुत नर्वस हो जाता है उसके सामने जाते ही, कुछ बोल ही नहीं पाता।”

शाहरुख़ की चमकी किस्मत
उन्होंने आगे बताया कि, “मुझे बस ये लगा कि जो लड़का उस लड़की से इतना प्यार करता है कि उसके सामने जाने से भी झिझकता है तो वो उसका नाम ले पाएगा क्या? क्यों न हम उसके किरदार में ये ऐड करें कि वो सिर्फ उसके नाम पर ही हकलाता है, तो इस तरह ये आया। सभी को ये बहुत पसंद आया। सभी ने कहा कि ये बेहतरीन है।”

बस फिर क्या था? इस डायलॉग के बाद तो शाहरुख खान की किस्मत चमक उठी और लोग उन्हें पहचानने लग गए। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरूख से पहले आमिर खान को फिल्म ‘डर’ ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जब एक आम महिला ने सरेआम Shahrukh Khan को जड़ दिया था थप्पड़! मुंह ताकते रह गए थे ‘बादशाह’

Latest Posts

spot_img

you may like