जब एक आम महिला ने सरेआम Shahrukh Khan को जड़ दिया था थप्पड़! मुंह ताकते रह गए थे ‘बादशाह’

शाहरुख को आखरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया। फिल्म में तापसी पन्नू, विकी कौशल जैसे सितारे भी नजर आए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ के जाने वाले शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वर्तमान में शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। जब भी शाहरुख खान कैमरे के सामने आते हैं तो फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। हालांकि एक कलाकार के तौर पर इनकी निजी जिंदगी भी आम लोगों की तरह ही रहती है। कभी-कभी एक्टर के साथ भी कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जो आम लोगों से ही जुड़े होते हैं। दरअसल, हम शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जब एक आम महिला ने उन्हें सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…?

क्या था पूरा मांजरा?
दरअसल, यह बात काफी पुरानी है जब शाहरुख खान नए-नए मुंबई आए थे। इस दौरान शाहरुख खान सुपरस्टार भी नहीं बने थे तब वह ट्रेन से सफर किया करते थे। इसी बीच मुंबई की ट्रेन में उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिससे वह काफी डर गए थे। इस बात का खुलासा कुछ शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया था। शाहरुख खान अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई घूमने आ रहे थे, यहां के स्टेशनों पर जब ट्रेन रुकी तब काफी लोग ट्रेन में चढ़े जिनमें से एक महिला पैसेंजर भी थी। इस महिला ने शाहरुख खान से सीट पर थोड़ी जगह मांगी।

ऐसे में शाहरुख खान ने जगह दे तो दी लेकिन तबाक से बोले कि, “आप महिला हैं इसलिए आपको सीट पर जगह दे रहा हूं।मेरी इस रिजर्व्ड सीट पर किसी और को जगह नहीं मिलेगी।” इसके बाद महिला नाराज हो जाती है और गुस्से में शाहरुख खान को थप्पड़ मार देती है। दरअसल, उन दिनों शाहरुख खान को पता नहीं था कि मुंबई आकर सभी ट्रेन लोकल हो जाती है। यह आधी अधूरी जानकारी उन्हें थोड़ी भारी पड़ गई थी। हालाँकि इस घटना का जिक्र करते हुए शाहरुख़ खान खुद भी काफी हंसे थे।

शाहरुख़ खान का वर्कफ़्रंट
बात करें शाहरुख खान के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया। फिल्म में तापसी पन्नू, विकी कौशल जैसे सितारे भी नजर आए थे। इससे पहले शाहरुख़ खान ने फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ में काम किया था। ये दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें: Shahrukh, Salman या Aamir Khan, अंबानी की पार्टी में थिरकने के लिए किसने वसूले सबसे ज्यादा पैसे?

ताज़ा ख़बरें