कंफर्म: Vicky Kaushal, SRK की Dunki और Ajay Devgn की Singham 3 में करेंगे कैमियो, दोनों फिल्मों में ऐसा होगा उनका किरदार

Confirmed Vicky Kaushal cameos in Dunki Singham 3: बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार विक्की कौशल जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता का आनंद उठा रहे है। इस फिल्म ने अबतक 22 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। यह फिल्म इस हफ्ते के अंत 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। बहरहाल इस फिल्म की सफलता के बीच विक्की को दो और फिल्मों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विक्की बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। सूत्रों के अनुसार विक्की शाहरुख खान की फिल्म डंकी और अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। शाहरुख की फिल्म डंकी में विक्की एक कॉमिक और महत्वपूर्ण किरदार होगा। वहीं अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 मे विक्की कौशल को एक पुलिस ऑफिसर के रूप में इंट्रोड्यूस किया जायेगा। हालांकि, इन दोनों कैमियो को लेकर अभी तक इन फिल्म के मेकर्स ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

वैसे विक्की को पहली बार किसी फिल्म में शाहरुख के साथ देखना एक मजेदार अनुभव होगा। इसके सिंघम 3 जैसी मल्टीस्टारर फिल्म में अजय को अक्षय कुमार, अजय देवगन और सिंह के साथ एक पुलिस ऑफिसर के रूप में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। खबरों की मानें, तो रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स में विक्की कौशल को लेकर एक अलग फिल्म बनाना चाहते हैं, इसलिए वे सिंघम 3 से विक्की कौशल को अपने कॉप यूनिवर्स में इंट्रोड्यूस करना चाहते है। विक्की को पहली एक पुलिस ऑफिसर के रूप में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म में विक्की के अपोजिट सारा अली खान है। सारा पहली बार विक्की के साथ किसी फिल्म में नजर आईं है। विक्की ‘मेरे महबूब मेरे सनम’,  ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘शेम बहादुर’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Sunil Dutt Birth Anniversary special: अभिनेता की कुछ ऐसी फिल्में जो आज भी सदाबहार है, एक फिल्म ने तो गिनीज बुक में इतिहास भी रचा था

Latest Posts

spot_img

you may like