Women’s Day SPL: महिलाओं पर केंद्रित ये फिल्में आने वाले समय में मचाएंगी धमाल

सबसे पहले बात एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी की। यह फिल्म स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं

Bollywood Movies on Womens: पुरूष वर्चस्व समाज होने के बावजूद हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं। जिसने समाज में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा है। अब चाहे वो 60 के दशक में रिलीज फिल्म मदर इंडिया हो या फिर विद्या बालन की हालिया रिलीज फिल्म जलसा हो। ये सभी फिल्में महिला की सशक्त भूमिका को स्वीकार करती हुई कहानी बयां करती हैं। कुछ ऐसी ही शानदार फिल्में हमें आने वाले समय में देखने को मिलेगी जिसमें केंद्रीय पात्र महिलाएं होंगी। इन फिल्मों के जरिए जहां अनुष्का शर्मा,विद्या बालन,सामंथा रूथ प्रभु और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियों का भविष्य टिका हुआ है। वहीं इन फिल्मों से ये सभी अपना जोर भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाएंगी।

सबसे पहले बात एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी की। यह फिल्म स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। तो वहीं वो बतौर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर इस फिल्म को बना भी रही हैं। कहते हैं कि इस फिल्म के लिए कंगना ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। इमरजेंसी का पहला लुक जारी हो गया है। जिसमें कंगना इंदिरा की भूमिका में दमदार लग रही हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत की वजह से हो सकता है। इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए।

महिला पात्र पर केंद्रित अगली फिल्म साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की है। इस फिल्म का नाम शाकुंतलम है। इस फिल्म को भी इसी साल रिलीज होना है। ये फिल्म कालीदास के नाटक अभिज्ञान शांकुतलम पर आधारित है। जिसमें शाकुंतला और राजा दुष्यंत की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक्टर देव मोहन और सामंथा रूथ प्रभु का रोल काफी अहम है। इन दोनों की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जिसकी रिलीज डेट बार बार बदली जा रही है।

अगली फिल्म मशहूर महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस फिल्म में झूलन के किरदार में स्क्रीन पर अपनी बॉलिंग से विरोधियों के झक्के छुड़ाएंगी। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इसके अलावा तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरूबा,विद्या बालन की नीयत के अलावा द ग्रेट इंडियन किचन शामिल है।

ये भी पढ़े: Bholaa Trailer: ओरिजिनल फिल्म Kaithi से भी अलग लेवल की फिल्म होगी Bholaa

Latest Posts

spot_img

you may like