Bobby Deol का बनियान में दिखा नया अवतार, पैपराजी को दिया मस्कुलर बॉडी का पोज

बाबा निराला यानि बॉबी देओल का हाल ही में एक ऐसा लुक दिखा है। जिसमें वो बनियान पहने अपनी मस्कुलर बॉडी का पोज पैपराजी को दे रहे थे

Bobby Deol New Look: अभिनेता बॉबी देओल हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं। जिन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं और अब वो ओटीटी के बाबा बने हुए हैं। बॉबी देयोल की किस्मत का सितारा बुलंद करने में बाबा निराला के किरदार ने अहम रोल अदा किया है। बॉबी जहां इस लोकप्रिय सीरीज आश्रम के अगले सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं वो कुछ न कुछ टाइम अपने फैन्स से मिलने का भी निकाल लेते हैं। बाबा निराला यानि बॉबी देओल का हाल ही में एक ऐसा लुक दिखा है। जिसमें वो बनियान पहने अपनी मस्कुलर बॉडी का पोज पैपराजी को दे रहे थे।

अभिनेता बॉबी देओल की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और यूजर्स बॉबी के इस नये अवतार को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बॉबी के इस मस्कुलर बॉडी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बॉबी देओल इस लुक में दिखे हो। इससे पहले भी वो एक पार्टी में पैजामा पहने नजर आए थे। जिसके लिए उन्हे काफी ट्रोल किया गया था। इस ट्रोलिंग के बाद बॉबी देओल एक दूसरी पार्टी में हाल ही में व्हाइट ड्रेस में बेहद ही हैंडसम लुक में पहुंचे थे। लेकिन अब फिर से बॉबी ने बनियान में अपनी मस्कुलर लुक सभी को दिखा दी है।

वैसे बॉबी देओल ने अपनी ये मस्कुलर बॉडी बड़ी मेहनत से बनाई है। वो घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। जिसका वीडियो वो एक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बॉबी देओल के कुछ आने वाले प्रोजक्ट्स की बात करे,तो वो जल्द ही हमें साउथ की फिल्म में अपना डेब्यू करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी आजकल हरि हारा वीरा मल्लू नाम के प्रोजक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि इस फिल्म में बाबा निराला औरंगजेब का किरदार कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी के पास आश्रम सीरीज का अगला सीजन तो है ही। जिसकी शूटिंग की भी चर्चा है।

ये भी पढ़े: मणिरत्नम की PS2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल, Aishwarya Rai की खूबसूरती पर फैन्स हुए फिदा

Latest Posts

spot_img

you may like