Sunny Deol के बारे में बातचीत करते हुए Bobby Deol के आंखों में आए आंसू, भावुक होकर बोले ‘वो मेरे पिता समान हैं’, बताया अपने जीवन में सनी का योगदान

 Bobby Deol In Tears While Talking About Sunny Deol: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता बॉबी देओल अपने बड़े भाई सनी देओल को लेकर काफी भावुक हो गए हैं। बॉबी जोकि सनी का काफी सम्मान करते हैं, उन्होंने बताया है कि सनी कैसे हमेशा से अपने छोटे भाई बॉबी को हमेशा बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते थे? बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई सनी देओल को अपने पिता समान बता दिया है। सनी को पितातुल्य बताते ही वक्त बॉबी की आंखों में आंसू आ गए। 

बॉबी देओल हाल ही में जागरण फिल्म फेस्टिवल में नजर आए जहां पर उन्होंने सनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर विचार साझा किए। बॉबी देओल ने सनी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जैसा कि वो मुझसे दस साल बड़े हैं, तो वो हमेशा मुझपर बड़ा होने का हक जमाते थे। मतलब वो खुद पढ़ते नहीं थे और जब मेरी पढ़ाई की बात आया करती थी, तो मुझे डांटते थे कि तुझे यह नहीं आता, वो नहीं आता। तो मैं सोचता था कि यार भईया खुद तो पढ़ते नहीं हैं, तो मुझे क्यों डांट रहे हैं?पर वो बड़े थे और वो चाहते थे कि मैं नहीं कर पाया तो मेरा भाई करे। लेकिन उस वक्त ये चीजें समझ में नहीं आती है, हम तुलना करने लगते है कि वो तो मेरा भाई, पिता तो नहीं। लेकिन मैं अपने आप को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे भाई हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और वो मेरे पिता के समान है। तो मैं सच में काफी किस्मती हूं।’’ इसी बात को बोलते ही बॉबी की आंखों में आंसू आ गए। 

अंत में बॉबी ने बताया कि कैसे सनी ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है? बॉबी ने कहा कि, ‘’मेरे भाई का दिल काफी बड़ा है, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। बुरे समय के दौरान, मुझे याद है कि उन्होंने मुझे सलाह दी कि हम अभी और मेहनत करेंगे, यह सोचना दिमग में की हम कोई स्टार नहीं थे, हमको फिर से जमीन से सीधा ऊपर चढ़ाना है।’’

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने Pushpa के मेकर्स के साथ साइन की बड़ी पैन इंडिया फिल्म, बॉलीवुड का यह डायरेक्टर फिल्म को करेगा डायरेक्ट, इस थीम पर आधारित होगी फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like