Aashiqui Bhojpuri Movie: रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म आशिकी, सभी शो हुए हाउसफुल

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'आशिक़ी' रिलीज़ की गई है। इस फिल्म को रिलीज़ के साथ ही बम्पर ओपनिंग मिली है

Khesari Lal Movie Aashiqui Release: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘आशिकी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पटना में भी यह फ़िल्म आज रिलीज हुई, जहां ओपनिंग शो से पहले खेसारीलाल यादव के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके फैन्स ने पटना के वीणा सिनेमा हॉल के बाहर खेसारीलाल यादव के पोस्टर का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद वे फ़िल्म देखने गए।

फैंस की इस कदर दीवानगी लंबे अरसे बाद देखने को मिली है। वहीं बात कर फ़िल्म की तो आशिकी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि फ़िल्म के सभी शोज पहले दिन हाउसफुल रहे।

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन प्रदीप शर्मा की फिल्म ‘आशिकी’ का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। इस बारे में प्रदीप के शर्मा ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, यही वजह है लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि फ़िल्म अच्छा कारोबार करेगी। अब तक के रेस्पॉन्स से फ़िल्म की पूरी टीम खुश है।

निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फ़िल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे हमें यकीन था कि फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी। बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले फ़िल्म का निर्माण हुआ है। यह फ़िल्म हमारी सार्थक सिनेमा की सीरीज में एक और नजीर पेश करेगी। इस फिल्म को सभी दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

फ़िल्म आशिकी के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा है। फ़िल्म में खेसरीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के अलावा कुणाल सिंह, प्रकाश जैस, श्रुति राव मुख्य भूमिका में है। स्टोरी खेसारी लाल यादव का है। जिसे उन्होंने काफी समय से सोच कर रखी है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh Holi Song: पवन सिंह और स्मृति सिन्हा होली पर मचाने आ रहे है धमाल, सालो बाद एक साथ नजर आएगी जोड़ी

Latest Posts

spot_img

you may like