Aashiqui Movie: शिव की भक्ति में ‘मन मगन मगन’ करते नजर आए खेसारी लाल यादव, ‘आशिकी’ का नया सॉन्ग हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'आशिकी' का पहला गाना 'मन मगन मगन' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल शिव भगवान् की भक्ति में मगन दिखाई दे रहे है

Khesari Lal Yadav New Movie Song: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे स्टारर अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म “आशिकी” का जबरदस्त गाना “मन मगन मगन” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। जी हां, निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फ़िल्म ‘आशिकी’ के इस सांग को खेसारी लाल यादव और स्वाति शर्मा ने अपनी खास शैली में गाया हैं। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में आउट किया गया है जो फैन्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है और लोग सांग का इंतजार कर रहे थे। पोस्टर में खेसारी लाल यादव चश्मा पहने, हल्की दाढ़ी में और माथे पर रुमाल बांधे एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी बांहों में हीरोइन काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

बता दें कि खूबसूरत अदाकारा श्रुति राव खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म आशिकी में नजर आएंगी। फ़िल्म का ट्रेलर यूटयूब पर धमाल मचाए हुए है। जिस में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार ले जाती हैं।

फ़िल्म में खेसारी एक ब्राह्मण परिवार से हैं और एक्ट्रेस एक निचली जाति से लेकिन, एक्टर को जाति से कोई मतलब नहीं होता है और उन्हें लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट आता है सभी से ऊपर होकर बिना जात पात को मानें शादी कर लेना।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में समाज के कड़वे सच को भी दिखाया गया है।

ये भी पढ़े: Sanjana Pandey: संजना पांडे का मानना है ”अगर सब्जेक्ट में दम हो तो अभिनेत्री भी फिल्में चला सकती है”

Latest Posts

spot_img

you may like