Pawan-Khesari Song: खेसारी – अक्षरा के ‘पानी पानी’ सॉन्ग को टक्कर देने को तैयार पवन सिंह का ‘तुमसा कोई प्यारा’ सॉन्ग !

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के नए गाने एक बार फिर चर्चाओं में है क्योंकि यह दोनों गाना काफी भव्य पैमाने पर बनाया गया है

Khesari Lal Yadav V/S Pawan Singh Song: भोजपुरीं फ़िल्म इंडस्ट्री हो चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री ,जब भी दो सुपरस्टारों की फिल्मे या गाना एक साथ रिलीज किया जाता है तो यकीनन चर्चाएं तो तेज होती ही है। आज हम बात कर रहे है खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के ‘पानी पानी’ भोजपुरीं वर्जन का और उसी के साथ पावर स्टार पवन सिंह के ‘तुमसा कोई प्यारा’ सॉन्ग की।

देखिये खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के ‘पानी-पानी’ सॉन्ग की खास झलक

इन दोनों ही गानो का टीजर रिलीज किया जा चुका है और दोनो ही गानो को बेहद ही भव्यता के साथ शूट किया गया है। बात करें ‘पानी पानी’ सॉन्ग की तो यह गाना हिंदी सॉन्ग का भोजपुरीं वर्जन है जिसमे रैपर बादशाह भी नजर आएंगे और साथ ही ख़ेसारी-अक्षरा भी एक साथ रोमैंटिक और हॉटनेस का तड़का लगाते नजर आएंगे।

वही दूसरी तरफ बात कर पवन सिंह के गाने ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाने की तो यह गाना हिंदी सॉन्ग है और पवन सिंह के स्टाइल में जिसे रिक्रिएट किया गया है। इस गाने में सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति नजर आएंगे और पवन सिंह का बेहद ही गजब अवतार इस गाने में देखने मिलेगा और उनकी आवाज़ का जादू भी फैंस के दिलो पर छा जाएगा। 

देखिये पवन सिंह के ‘तुमसा कोई प्यारा ‘ गाने का टीजर

अक्सर ही खेसारी लाल और पवन सिंह के फैंस अपने अपने चाहनेवाले सुपरस्टार के गानो के लिए सोशल मीडिया पर भीड़ जाते है और इस बार भी दोनो सुपरस्टार के इन गानो के रिलीज होते ही चर्चाएं और सुर्खियों का सिलसिला बढ़ने वाला है जिसकी उम्मीद कर जा सकती है।  अब यह देखना होगा की इन दोनों गानो में से फैंस के दिल कौन सा सुपरस्टार जीत पाएगा।

ये भी पढ़े: Mani Bhattacharya Song: अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे के बाद अब इस बंगाली बाला ने भी शुरू की गायकी

Latest Posts

spot_img

you may like