Aashiqui Song: खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘तू ही आशिकी’ हुआ रिलीज़, बेहद ही रोमैंटिक अंदाज में नजर आ रही है यह जोड़ी

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'आशिकी' का नया रोमैंटिक गाना 'तू ही आशिकी' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में दोनों की जोड़ी को रोमैंटिक अंदाज में देखा जा सकता है

Khesari Lal-Amrapali Dubey Aashiqui Song: भोजपुरी सिनेमा के शो मैन फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने भोजपुरी इंडस्ट्री एवं सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करते रहते हैं। सुपरहिट फिल्में डमरू, राजतिलक, लिट्टी चोखा जहाँ रिलीज हो चुकी हैं, वहीं फिल्म आशिकी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा सबका बाप अंगूठा छाप का शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जोर  शोर से पूर्ण किया जा रहा है, ताकि जल्द ही रिलीज किया जा सके।

बात करें भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव स्टारर अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म आशिकी का तो पिछले दिनों इस फिल्म का जबरदस्त गाना ‘मन मगन मगन’ रिलीज किया गया था। जिसे खेसारी लाल यादव और तनु वेड्स मनु फेम सिंगर स्वाति शर्मा ने गाया था।

गाने में जहाँ खेसारी लाल और को स्टार संग नशेड़ी बने धुआं उड़ा दिख रहे हैं। तो वही स्वाति शर्मा की आवाज ने गाने में जान फूक दी है। अब तक इस सांग की आग दर्शकों के दिलों में बुझी भी नहीं थी और निर्माता प्रदीप के शर्मा ने अपनी फिल्म का एक और जबरदस्त सांग ‘तू ही आशिकी’ रिलीज कर दिया हैं। जो कि रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।

फिल्म में मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव, कुणाल सिंह, प्रीति सिंह, प्रकाश जैस, पप्पू यादव आदि हैं।

प्रदीप के शर्मा ने कहा कि हमारी फिल्म ‘आशिकी’ बहुत ही धमाकेदार होने वाली है इसलिए हम एक एक सांग रिलीज करके दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखना चाहते हैं। जिससे दर्शक खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की तिकड़ी को जब पर्दे पर देखे तो खुशी से झूम उठे।

ये भी पढ़े: Samar Singh Song: क्या बिहार में शराबबंदी पर आधारित है समर सिंह का नया गाना ‘पिस्टल के छर्रा’

Latest Posts

spot_img

you may like