Khesari Lal-Akshara Singh: वेलेंटाइन के मौके पर खेसारी लाल-अक्षरा सिंह की रोमैंटिक जोड़ी लेकर आ रहे है बेहद खास सॉन्ग

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जल्द ही एक नया गाना लेकर आ रहे है, जिसका टीजर रिलीज़ किया गया है

Khesari Lal-Akshara Singh Upcoming Song: 2021 के मोस्ट सक्सेसफुल गाना पानी पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। बात हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की कर रहे हैं, जिनका एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाली है।

इसका टीजर आज जारी किया गया है, जिसके बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है। बद्रीनाथ झा ने कहा कि प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: गुंजन सिंह और मणि भट्टाचार्य ने रचाई शादी, फोटोज हो रहे है वायरल, जानिए आखिर क्या है माजरा

Latest Posts

spot_img

you may like