Bullet Pe Jija Song: शादियों के सीजन में जमकर बज रहा गाना ‘बुलेट प जीजा’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

Vinay Pandey-Akanksha Dubey Song: भोजपुरी सिंगर विनय पाण्डेय सानू का गाया हुआ ब्लॉक बस्टर सांग ‘बुलेट प जीजा’ काफी वायरल हो गया है। विनय पांडेय और ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे के अभिनय सजा यह धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘बुलेट प जीजा’ यूटयूब पे खूब पसंद किया जा रहा है।

समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज इस गाने को अब तक 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। विनय पांडेय की खास शैली में गाया हुआ यह सांग “बुलेट प जीजा” खूब धमाल मचा दिया है। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस गाने में विनय पांडेय सानू बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में जब आते हैं तो किसी फिल्म का सीन लग रहा होता है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में जितनी खूबसूरत दिख रही हैं वो उससे पहले किसी गाने में नहीं दिखीं।

विनय पांडेय सानू और आकांक्षा दुबे का ये धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘बुलेट प जीजा’ का वीडियो यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। गाने को विनय पांडेय सानु और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल विमलेश उपाध्याय ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

गाने में आकांक्षा दूबे (Vinay Pandey-Akanksha Dubey Song) बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो सांग को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है, जिसके एडिटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। मैनेजर अफजल शाह हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। देसी स्टार समर सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। गाने के रिकार्डिस्ट सुभाष मजनुवा, कम्पोज़र डीपी यादव हैं। किशन पांडेय, इमरान भाई, मनोज लाल यादव और समर गुप्ता का खास आभार व्यक्त किया गया है।

ये भी पढ़े: Shilpi Raj Song: शिल्पी राज और आकांक्षा दुबे की जोड़ी पर हुई हिट, ‘तावा प रोटी’ गाना हुआ वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like