Shilpi Raj Song: शिल्पी राज और आकांक्षा दुबे की जोड़ी पर हुई हिट, ‘तावा प रोटी’ गाना हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में ट्रेंडिंग सिंगर के नाम से मशहूर शिल्पी राज का जब भी कोई सांग रिलीज होता है, तो वो सांग चंद मिनटों में वायरल हो जाता है। उसकी पर अगर उनके गाए हुए गीत में सोशल मीडिया सेंसेशन आकांक्षा दुबे हो तो फिर क्या कहना है। आकांक्षा दुबे आज सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनकर उभरी है। उन्हें दर्शक कमरिया गर्ल भी कहते हैं। इन दोनों का एक सांग ‘तावा प रोटी’ सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसने कुछ ही समय मे लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘तावा प रोटी’ को शिल्पी राज ने अपनी मधुर और मदहोश कर देने वाली आवाज में गाया है, वही इसमें आकांक्षा दुबे ने अपने लटको झटकों से सांग में आग सी लग दी है। सांग में आकांक्षा के साथ कई बैक ग्राउंड डांसरों ने भी परफॉर किया है। गाने को बड़े भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है।

‘तावा प रोटी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार,सिंगर शिल्पी राज, लेखक आशुतोष तिवारी,म्यूजिक आर्या शर्मा,निर्देशक आर्यन देव,डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, एडिट मीत जी,कोरियोग्राफर सम्राट अशोक,प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

यह भी पढ़े: Bajrangi Chalal Ayodhya Shooting: उत्तर प्रदेश के बस्ती में भोजपुरी फिल्म बजरंगी चलल अयोध्या की शूटिंग शुरू

Latest Posts

spot_img

you may like