Bajrangi Chalal Ayodhya Shooting: उत्तर प्रदेश के बस्ती में भोजपुरी फिल्म बजरंगी चलल अयोध्या की शूटिंग शुरू

भोजपुरी फिल्म बजरंगी चलल अयोध्या की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती में शुरू कर दी गई है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। वीडियो में देखिये पूरी खबर

Bajrangi Chalal Ayodhya Shooting: द श्री विश्वनाथ फिल्म्स बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म बजरंगी चलल अयोध्या (Bajrangi Chalal Ayodhya) की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती में शुरू कर दी गई है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है।

फ़िल्म के निर्माता धर्मेन्द्र वर्मा हैं। फ़िल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर संभाली है निर्देशक अजय राय ने। बतौर हीरो केन्द्रीय भूमिका में गणेश सिंह (Ganesh Singh) हैं। सपोर्टिंग रोल में हरफनमौला अभिनेता शिवा शर्मा हैं। फिल्म की नायिका के रोल में खूबसूरत अदाकारा प्रतिभा साहू हैं।

इस फिल्म में सशक्त अभिनेता अयाज खान और जसवन्त कुमार भी अहम भूमिका में दर्शकों का ध्यान अ आकर्षित करेंगे। फिल्म के सभी कलाकार दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। हास्य-परिहास, मधुर गीत-संगीत से सजी यह फ़िल्म एक फैमिली ड्रामा बेस्ड है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film Arjun Ka Faisla: प्रियंका सिंह की भोजपुरी फ़िल्म ‘अर्जुन का फैसला’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी

ताज़ा ख़बरें