Bhojpuri Song: नए साल में गुंजन सिंह ने अपने नए गाने ‘ओढ़नी फिचल बा’ से उड़ाया गर्दा, ऎक्ट्रेस महिमा सिंह ने बिखेरा जलवा

भोजपुरी फिल्मो के स्टार गायक और नायक गुंजन सिंह का नया साल के मौके पर नया गाना रिलीज़ किया गया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही है

Gunjan Singh-Mahima Singh New Song: भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह का बेहद मजेदार गाना ओढ़नी फिचल बा आजकल यूटयूब पर गर्दा उड़ा रहा है। उनकी ऎक्ट्रेस महिमा सिंह इस सांग में ग्लैमरस कॉस्ट्यूम पहन कर डांस कर रही हैं और दोनों के एनर्जी से भरपूर गाने ने कपकपाती सर्दी में आग लगा दी है। दरअसल गुंजन सिंह का नया गीत “ओढ़नी फिचल बा” आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें जबरदस्त डांस और जलवों का तड़का है। गाने को लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

यह गाना गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी के मोस्ट फेमस सिंगर्स में गिने जाते हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है।

गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि आ गया जबरदस्त गाना ओढ़नी फिचल बा का वीडियो। आदिशक्ती फिल्मस से यह मजेदार गाना आया है। आप लोग एन्जॉय करें। प्यार आशीर्वाद भरपूर दें। लव यू आल।”


सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का मूड फ्रेश हो जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें उनकी ऎक्ट्रेस बेहद ब्यूटिफुल और हॉट दिख रही हैं। दोनों सितारों की जोड़ी और केमिस्ट्री देखने लायक है।


दोनों गजब का डांस कर रहे हैं। गाने को काफी भव्य पैमाने पर शूट किया गया है। गाने के खूबसूरत लिरिक्स को यादव लल्लू ने लिखा है संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। निर्माता मनोज मिश्रा हैं। डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर सिद्धार्थ गोस्वामी हैं।

ये भी पढ़े: Azad Singh: खेसारी – पवन के खास गीतकार आज़ाद सिंह बने सिंगर और एक्टर, पहला गाना ‘का हाल बा’ से करेंगे बड़ा धमाका

Latest Posts

spot_img

you may like