Akshara Singh In Kashi Vishwanath: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और गानो से हमेशा धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंची हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
अक्षरा सिंह ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटो में अक्षरा अपनी माँ के साथ नजर आ रही है। साथ ही तस्वीरों में अक्षरा सिंह और उनकी मां नीलिमा भगवान शिव की पूजा -अर्चना करती हुई दिखाई दे रही है।

