Akshara Singh Song: अपने नए गाने से अक्षरा सिंह ने फिर मचाया धमाल, मनचले लड़को को कहा – पतली गली से निकल

भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गानो से खूब धमाल मचा रही है। हाल ही में रिलीज़ हुआ उनका नया गाना खूब पसंद किया जा रहा है, देखे वीडियो में पूरी खबर

Akshara Singh New Hindi Song: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर भोजपुरी दिवा अक्षरा सिंह को सुर्खियों में रहना खूब आता है। तभी बात उनके काम की हो या फिर निजी विचारों को लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज एक बार फिर से वे सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह उनका नया रिलीज गाना ‘पतली गली से निकल’ है। जितना स्वैग गाने के इस टाइटल में दिखता है, उससे कही ज्यादा गाने में भी है।

इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसने धमाल मचा दिया है। इस गाने को उन्होंने खुद ही गाया है और परफॉर्म भी किया है। इसके म्यूजिक वीडियो में अमरजीत फोगाट नज़र आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित की फिल्म ‘मैं तेरे इश्क में’ की डबिंग हुई शुरू, जल्द होगी फिल्म रिलीज़

Latest Posts

spot_img

you may like