Yash Kumar और Nidhi Jha की फ़िल्म ‘अर्धनारी’ की शूटिंग हुई शुरू

भोजपुरी फिल्मो के एक्टर यश कुमार और निधि झा की फिल्म "अर्धनारी" की शूटिंग शुरू हो गयी है

Yash Kumar-Nidhi Jha New Movie: चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट P.V.T L.T.D इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म “परशुराम”की शूटिंग कम्पलीट हो गयी है और इसी बैनर तले नई फिल्म “अर्धनारी” की शूटिंग शुरू हो गयी है।

फ़िल्म “अर्धनारी” एक शानदार कहानी के साथ एक विशेष वर्ग पर आधारित है जिसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता रामा प्रसाद ने दी और बताया कि हमारी फ़िल्म “अर्धनारी” किन्नर समाज के जीवन से जुड़ी हुई है। जिसमे केंद्रीय भूमिका में यश कुमार,निधि झा है। उम्मीद है ये फ़िल्म समाज को आईना दिखाने का काम करेगी।
अभिनेता यश कुमार अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा मेरे लिए बहुत खुशी की बात हैं हमेशा की तरह इस बार भी एक अलग और बेहतरीन सब्जेक्ट कर रहा हूँ जिसमे मैं बिल्कुल अलग किरदार में नजर आऊँगा जो मेरे आज तक के किरदारों में अलग है।

बता दे फ़िल्म की शूटिंग बहुत भव्य पैमाने के साथ गुजरात की खूबसूरत लोकेशन्स पर की जा रही है और अहम बात है कि इस फ़िल्म यश कुमार,निधि झा के अलावा अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य,राज प्रेमी एक बेहतरीन और स्ट्रांग किरदार में नजर आएंगे।


इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे है राजकिशोर प्रसाद (राजू) जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मे भोजपुरी सिनेमा को दी है उम्मीद है ये भी फ़िल्म दर्शको को बेहद पसंद आयेगी। फिल्मो की बेहतरीन कहानी को एस के चौहान ने लिखा है संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है और छायांकन कर रहे है समीर जहाँगीर फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव ऐडिफ्लोर है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,निधि झा,अवधेश मिश्रा,महेश आचार्य,राज प्रेमी, अनीता रावत आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

ये भी पढ़े: Diwali में रिलीज होगी Bhojpuri पावर स्टार Pawan Singh की फ़िल्म बॉस : प्रेम राय

Latest Posts

spot_img

you may like