Samar Samar Singh New Year Party Song: देसी स्टार समर सिंह का नए साल का पार्टी स्पेशल सांग “प्रेमवा से बोलो हैप्पी न्यू ईयर” रिलीज़ होते ही वायरल हो चुका है। इस पार्टी सांग को समर सिंह ने एक अलग ही अंदाज़ में गाया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने गजब का डांस किया है।
समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत को काफी व्यूज़ मिल रहे हैं और इसे देखने पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, जल्द ही यह मिलियन में शुमार हो जाएगा। इस सांग की विशेषता यह है कि समर सिंह इसमें एक रॉक स्टार वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उनका अनूठा स्टाइल और ऎक्ट्रेस के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री धमाल मचा रही है। यह गाना एक नाइट क्लब में फिल्माया गया है जहां सभी नए साल का जश्न मना रहे हैं।

