Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav’s Most Emotional Interview Ever: गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। ज्यादा बात करने की वजह से लोगों ने इन्हे खेसारी लाल इस उपनाम से बुलाना शुरू कर दिए थे और तभी से इस अभिनेता का नाम शत्रुघ्न कुमार यादव से खेसारी लाल यादव पड़ गया। वैसे खेसारी का बचपन बहुत गरीबी में बीता है। जानकारी के मुताबिक खेसारी के पिता दिल्ली में दिन में चना बेचते थे और रात में गार्ड की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन सात सात बच्चों का पालन पोषण करना बड़ी ही मुश्किल से हो रहा था। ऐसे में जब खेसारी व उनके भाई थोड़े बड़े हुए तो पिता का कामकाज में हाथ बटाने लगे थे।
खेसारी अपने चाचा के साथ बिहार में रहने थे और वहां वो दूध बेचते थे और बाद में दिल्ली आकर लिट्टी चोखा बेचने लगे। कहते हैं कि खेसारी रामायण व महाभारत पाठ के वक्त भजन कीर्तन भी गाते थे और वहां उन्हे कुछ पैसे मिल जाते थे। लहरें भोजपुरी को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी ने इस बारे में विस्तार से बातें की थी। खेसारी के मुताबिक उनके पिता ने उन्हे गायकी के लिए काफी प्रोत्साहित किया था। खेसारी ने अपनी पहले गाने की रिकॉर्डिंग के लिए 12 हजार रूपये खर्च किए थे। जो उनके पिता ने उन्हे दिए थे। पर अफसोस ये गाने ज्यादा नहीं चला। इसके बाद खेसारी ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे।
गाना हिट होने के बाद खेसारी मुंबई आ गए और यहां भोजपुरी फिल्मों में काम पाने के लिए उन्हे भी संघर्ष करना पड़ा। 2011 में खेसारी को पहली फिल्म साजन चले ससुराल मिली जो हिट रही और यहीं फिर खेसारी देखते ही देखते भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार बन गए। 2011 से अब तक खेसारी ने ढेर सारे म्यूजिक वीडियोज किए। जिसमें से अधिकतर ट्रेंडिंग में रहे। अभी हाल ही में खेसारी की रंग दे बसंती फिल्म भोजपुरी में रिलीज हुई है। खेसारी ने लहरें से बातचीत में बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है। उनके पास पहनने को कपड़े तक नहीं थे। खेसारी के मुताबिक एक ही पैंट बारी से तीनों भाई पहनते थे, जब तक वो फट नहीं जाती थी।
गरीबी के दिनों को यादकर खेसारी यहां इमोशनल भी हो गए थे। रोते हुए खेसारी ने बचपन की यादें ताजा की और बताया कि कड़ी मेहनत के दम पर कैसे बिहार का एक गरीब लड़का, जिसने कायदे से पढ़ाई तक नहीं की थी, कैसे भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार बन गया। खेसारी ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि कैसे शुरूआती दिनों में भोजपुरी के एक बड़े स्टार ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार करते हुए धक्का देकर भगा दिया था। खेसारी का ये पूरा इंटरव्यू देखने के लिए आप लहरे पोडकास्ट यूट्यूब चैनल को क्लिक कर सकते हैं।

