Ranbir Kapoor से पहले साउथ के इस बड़े सुपरस्टार को ऑफर हुई थी Animal जिन्होंने इस डर से नहीं की फिल्म

Before Ranbir Kapoor, This Big South Superstar Was Offered Animal: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल को लेकर देशभर में काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ दो बाकी है। फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रणबीर जोकि एनिमल में काफी खतरनाक और इंटेंस नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर इस फिल्म की पहली चॉइस नहीं थे। रणबीर से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने साउथ के एक बड़े सुपरस्टार को यह फिल्म ऑफर की थी। 

संदीप रेड्डी वांगा ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू को पहले यह फिल्म ऑफर की थी, लेकिन महेश बाबू ने एक डर के कारण इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार संदीप ने एनिमल को पहले महेश बाबू को ऑफर किया था। उस वक्त इस फिल्म का टाइटल डेविल था। महेश बाबू भी संदीप के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन जब संदीप ने महेश को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, तो सुपरस्टार ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। महेश को फिल्म की स्क्रिप्ट तो पसंद आई, लेकिन उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट काफी डार्क लगी और महेश ने अपनी अच्छे हीरो वाली इमेज के चलते इस तरह के डार्क कैरेक्टर को करने से मना कर दिया। 

महेश बाबू के द्वारा इस फिल्म को मना किए जाने के बाद, संदीप ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट रणबीर कपूर को सुनाई। रणबीर को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और तुरंत इस फिल्म को हां बोल दिया। बता दें कि, हाल ही में एनिमल की टीम हैदराबाद फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी, इस प्रमोशनल इवेंट में महेश बाबू भी शामिल हुई थे, जहां पर उन्होंने संदीप और रणबीर कपूर की खूब तारीफी की। महेश ने इस फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। महेश ने इस इवेंट में बॉबी देओल की एक्टिंग की भी तारीफ की। महेश ने यह भी कहा कि रणबीर कपूर इस समय भारत के बेस्ट एक्टर हैं।

ये भी पढ़ें: Bobby Deol ने कहा कि Animal में वे और Ranbir Kapoor जानवरों की तरह लड़ते हुए नजर आयेंगे, रणबीर बोले लेकिन देओल्स मरते नहीं हैं

Latest Posts

spot_img

you may like