कभी Rubina को ‘छोटी बहू’ फेम Avinash से था बेइंतहा इश्क, फिर रिश्ते में आई ऐसी दरार, शक्ल से भी हुई नफरत!

रुबीना ने पॉपुलर अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी कर ली और अब वह दो बच्चों की मां हैं।

बॉलीवुड हो या फिर टीवी दुनिया, ऐसे कई कपल है जिनकी प्रेम कहानी की शुरुआत तो हुई लेकिन शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी रही पापुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अविनाश सचदेव की। इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर उम्र की नादानी समझकर इन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर रुबीना और अविनाश की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी।

‘छोटी बहू’ के सेट पर परवान चढ़ा था इश्क
दरअसल, दोनों की प्रेम कहानी टीवी दुनिया के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ के सेट से शुरू होती है। इस शो में रुबीना ने ‘राधिका’ का किरदार निभाया था जबकि अविनाश ने ‘देव’ का किरदार निभाया था। राधिका और देव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं टीवी सीरियल में काम करते-करते यह दोनों एक दूसरे से इश्क करने लगे।

इसके बाद रुबीना और अविनाश अक्सर एक दूजे के साथ देखे जाते थे और अक्सर इनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती थी। फिर अचानक इनके बीच अनबन शुरू हुई और कुछ सालों बाद रुबीना अविनाश के अलग होने की खबर सामने आई। इनका रिश्ता ऐसा टूटा कि यह दोनों एक दूसरे से सेट पर बात भी नहीं करते थे। फिर इन्होंने हमेशा के लिए अपने रिश्ते अलग-अलग कर लिए।

ऐसे टूट गया रिश्ता
इसी बीच जब अविनाश सचदेव बिग बॉस ओतीती में नजर आए तो उन्होंने रुबीना के साथ अपने रिश्ते को केवल बचपन का प्यार बताया। उनका कहना था कि, “छोटी बहू के दौरान उनकी उम्र केवल 22 साल थी और रुबीना केवल 20 साल की थी ऐसे में प्यार हो गया। वह कितना सुंदर समय था, कितना प्यारा दौर था।

अब जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो उस समय के रिश्ते का इरादा कुछ और ही महसूस होगा। आपको बचपन के प्यार और अभी के प्यार के बीच का अंतर समझ में आता है और एक बड़ा अंतर है। वह एक नादान उम्र थी, हम दोनों इंडस्ट्री में नए थे, मेरे सामने एक नई हीरोइन थी और हीरोइन के सामने मैं हीरो था।” इसके बाद रुबीना ने पॉपुलर अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। और अब वह दो बच्चों की मां हैं।

ये भी पढ़ें:TV: दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक के साथ विदेश में लूटपाट, 10 लाख का सामान चोरी, पुलिस से नहीं मिली मदद!

Latest Posts

spot_img

you may like