Arvind Akela Kallu और Chandani Singh की फ़िल्म ”भुलक्कड़” की शूटिंग यूपी के बस्ती जिले में शुरू

फ़िल्म निर्माता संजय कुमार गुप्ता के अम्बे फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ''भुलक्कड़'' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुरू हो चुकी है

Arvind Akela And Chandani Singh Movie Bhulakkad: फ़िल्म निर्माता संजय कुमार गुप्ता के अम्बे फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ”भुलक्कड़” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म में भोजपुरी फिल्मों के चहेते सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह की जोड़ी रोमांस का तड़का लगाते हुए पर्दे पर दिखाई देगी। इस जोड़ी को इस फ़िल्म से सम्बंधित कैरेक्टर लुक में देखने के बाद यही चर्चा है कि फ़िल्म जब भी रिलीज़ की जाएगी कमाल करेगी।

फ़िल्म ‘भुलक्कड़’ की कहानी सुप्रसिद्ध लेखक मनोज कुशवाहा ने लिखी है। वहीं इस फ़िल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुदड़ी हैं। भुलक्कड़ का संगीत निर्देशन ओम झा ने किया है और कानू मुखर्जी नृत्य निर्देशक हैं। फ़िल्म ‘भुलक्कड़’ में गीत संगीत के स्तर को भी काफी उम्दा बनाया जा रहा है और उसके लिए ओम झा को स्पस्ट निर्देश दिए गए थे, जिसको लेकर वे दिन रात मेहनत करके गीत संगीत को तैयार किये हैं। फिल्म में कुल आठ गाने है फिल्म के सभी गानो की शूटिंग बस्ती के खूबसूरत लोकेशन में शूट की जाएगी।

अरविन्द अकेला कल्लू ने बताया कि ऐसे तो मैं बस्ती में कई फिल्मो की शूटिंग कर चूका हूं, पर यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता के साथ यह दूसरी फिल्म है। बस्ती के लोगो के साथ मुझे अपनापन सा हो गया है। यहाँ आकर यहाँ के लोगो का बहुत प्यार और दुलार मिलता है। मै यहाँ पर 20  दिन तक फ़िल्म ”भुलक्कड़’ की शूटिंग करने वाला हूं। फिल्म के सभी गाने बहुत अच्छे है।

फ़िल्म ‘भुलक्कड़’ में कलाकारों की बात करें तो अरविंद अकेला कल्लू और चाँदनी सिंह के अलावा प्रीति मौर्या के साथ समर्थ चतुर्वेदी, नीलम पांडेय, सोनिया मिश्रा, साहब लाल धारी, सनी शर्मा, परितोष नमन पाठक, धर्मेन्दर, कविता राय, प्राची सिंह आदि अहम भूमिका में है ।निर्माता संजय कुमार गुप्ता के अनुसार फ़िल्म की कहानी ऐसे विषय पर आधारित है कि जिसकी कल्पना सामान्य तौर पर कोई नहीं कर सकता है । यह एक बेहतरीन प्लॉट है जिसमें संगीत और ड्रामे को एक बेहतरीन अंदाज में समायोजित किया गया है । फ़िल्म पूरी तरीके से ट्रेडिशनल भोजपुरी समाज के अनुरूप ढाल कर बनाई जाएगी और इसको देखने के बाद दर्शक अपनेआप का जुड़ाव इस फ़िल्म से महसूस करेंगे।

ये भी पढ़े: Shubhi Sharma ने शूट किया अपना पहला वीडियो सांग, लहरें से बातचीत में Khesari Lal और Pawan Singh के साथ अब फिल्में न कर…

Latest Posts

spot_img

you may like