Shubhi Sharma ने शूट किया अपना पहला वीडियो सांग, लहरें से बातचीत में Khesari Lal और Pawan Singh के साथ अब फिल्में न कर पाने का बयां किया दर्द

शुभी शर्मा मुंबई में हाल ही में भोजपुरी के सेंसेशनल सिंगर एक्टर टुनटुन यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते हुए नजर आई

Shubhi Sharma Reacts On Khesari And Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह व दिनेश लाल यादव के साथ कई फिल्मों में बतौर लीड नजर आई हैं। पर पिछले कुछ सालों से शुभी नये नये प्रतिशाली अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में शुभी शर्मा की सिंदूरदान और सुंदरी जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। जो महिला प्रधान फिल्में हैं। इन फिल्मों में शुभी के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है। शुभी शर्मा मुंबई में हाल ही में भोजपुरी के सेंसेशनल सिंगर एक्टर टुनटुन यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते हुए नजर आई। इस गाने की ऑन लोकेशन पर लहरें ने शुभी से खास बातचीत की है। जिसमें शुभी ने कई बातों को लहरें से साझा किया है।

शुभी ने लहरें को दिए अपने इंटरव्यू पहले इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हुए कहा कि लोगों की अक्सर शिकायत रहती थी कि वो सिर्फ फिल्में ही करती हैं। इसलिए अब दर्शकों और खासकर लहरें के सवाल को अब पूरा करते हुए कि आप कोई म्यूजिक वीडियो क्यों नहीं करती, इस पर शुभी कहती हैं कि देखो अब आपके सवाल का जवाब मिल गया और मैं म्यूजिक वीडियो कर रही हूं। मेरा ये म्यूजिक वीडियो मशहूर सिंगर टुनटुन यादव के साथ शूट हो रहा है। जिसकी अपनी कॉफी फैन्स फॉलोइंग हैं। उम्मीद है कि लोग इस गाने को पसंद करेंगे। जिसे जल्द ही एवरेस्ट भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

शुभी ने इस मौके पर लहरें के एक सवाल पर कि वो आजकल भोजपुरी के सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में क्यों नजर नहीं आ रही है या फिर क्या खेसारी,पवन सिंह व दिनेश लाल यादव आदि के साथ उनकी कोई आने वाली फिल्म है। इस पर शुभी कहती हैं कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ काम करने के लिए फिल्मों पर बात होती है लेकिन पता नहीं क्यों बात नहीं बन पा रही है। जैसे ही कोई उम्दा प्रोजेक्ट उनके साथ मिलेगा, तो वो जरूर करना पसंद करेंगी। अब खेसारी लाल,पवन सिंह आदि के साथ शुभी की बात आखिर क्यों नहीं बन पा रही है। इसका खुलासा उन्होने नहीं किया।

शुभी शर्मा हाल ही में सुंदरी में आकाश यादव के साथ जबकि सिंदूरदान में गौरव झा के अपोजिट नजर आई हैं। इसके अलावा इस वक्त शुभी शर्मा भोजपुरी के नये सुपर सितारे यश कुमार के साथ एक दो नहीं बल्कि चार चार फिल्में कर रही हैं। यश कुमार के साथ उनकी सबसे दिल के करीब फिल्म का नाम इत्तेफाक है। इनमें से कई फिल्मों की शूटिंग विदेशी लोकेशन्स पर हुई है।

ये भी पढ़े: Akshra Singh ने अपनी  आगामी फिल्म AKSHARA के धांसू ट्रेलर पर बोली यह बात, फैंस को भी पसंद आया अक्षरा का रौद्र रूप

ताज़ा ख़बरें