Anupamaa Rupali Ganguly: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ की अभिनेत्री रूपाली गांगुली जिनको हाल ही में ओटीटी प्ले का ‘कम्पैशनेट चेंजमेकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला’ है। इस अवॉर्ड को जीतने पर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने खुशी जाहिर की है। इस अवॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए रूपा गांगुली ने यह भी बताया है कि वे एक्ट्रेस क्यूं बनना चाहती थी।
रूपाली गांगुली ने अवॉर्ड के जीतने की खुशी पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा की। रूपाली ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’कम्पैशनेट चेंजमेकर ऑफ द ईयर, यह काफी खास है और इसे मैं अनुपमा को अपने जीवन में लाने के लिए अपने निर्माता राजन शाही को धन्यवाद दिए बिना स्वीकार नहीं कर सकती।’’
इसी पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि वे एक्ट्रेस क्यूं बनीं। उन्होंने ने आगे पोस्ट में लिखा कि, ‘’मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती थी, फेमस होना चाहती थी क्योंकि मैंने आवाजहीन मासूम जानवरों के लिए बोलने के लिए एक मंच चाह रही थी और अभिनेत्री बनकर मैंने पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाई। पशु क्रूरता के खिलाफ मेरे किरदार अनुपमा ने मेरी बहुत मदद की है।’’
आगे इसी पोस्ट में रूपाली ने लिखा कि, ‘’अनुपमा ने न केवल मुझे यह दर्जा दिया है, बल्कि मेरे प्रोड्यूर राजन जी को धन्यवाद (मैंने आज तक किसी भी निर्माता को अपनी यूनिट या आवारा फर के बच्चों की उतनी परवाह नहीं करते देखा है) हमारे पास 15 डॉगी बच्चे हैं, जिनका घर हमारा सेट है, जहां वे आराम से रहते हैं और सभी उनकी ज़रूरतों का इतने प्यार से ख्याल रखा जाता है! 100 से ज्यादा लोगों की एक पूरी यूनिट उन्हें प्यार करती है!अनुपमा को धन्यवाद आज मेरे पास एक मजबूत डिजिटल परिवार भी है, जो मेरे इस विचार का समर्थन करती है जिसमें मैं विश्वास करती हूं।’’
पोस्ट के अंत में रूपाली ने लिखा कि, ‘’और फिर निश्चित रूप से मैं अपने पति का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिनकी दयालुता हर रोज मेरा दिल जीत लेती है…मेरा बेटा, मेरा रुद्रांश जो बेजुबानों की सेवा में अपनी मां को सपोर्ट करता है…यह उपलब्धि मेरे बेटों के बिना संभव नहीं होती। यह ट्रॉफी सबसे ज्यादा चमकेगी क्योंकि प्यार हमारे दिल से मदद के लिए आता है। सभी का धन्यवाद’’
ये भी पढ़ें: फिल्म Bholaa के लिए Ajay Devgn ने ली मोटी रकम, Tabu की फीस सुन आपके होश उड़ जाएंगे

