Anu Aggarwal Did Condom Ad For Social Cause: साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से स्टार बनी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल 90s में अपने एक कॉन्डोम के एड को लेकर काफी खबरों में बनी रही थी। उनके इस कॉन्डोम एड ने फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। इसके अलावा कई मीडिया संस्थानों ने अनु इस कॉन्डोम के एड को लेकर काफी उल्टी-सीधी बातें भी लिखी थी। अनु को इस एड के लिए काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अनु ने यह एड पैसों और एक सामाजिक कार्य के चलते किया था। इस बात का खुलासा खुद अनु ने किया है।
अनु ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं जब सोशल वर्क की पढ़ाई कर रही थी, तब मैं एक हॉस्पिटल में काम कर रही थी। तो मैंने वहां देखा कि किस तरह से वहां औरतों की लाइनें लगी हैं और वे अबॉर्शन कराने आई हैं। मैं 18-19 साल की थी और यह सब देखकर मुझे बहुत बुरा लगा, तो मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि औरतों के लिए कुछ करना है। और मुझे लगता है कि कॉन्डोम का एड सच में एक बहुत अच्छा कदम था, क्योंकि अभी स्टार भी बन गई हूं और ज्यादा लोग मेरी बात भी सुन रहे हैं। मैं एक ऐसे मंच पर बैठी हूं जिससे मैं लोगों को बता सकती हूं कि इसमें कोई भी बुराई नहीं है, इसमें अच्छाई ही है बल्कि और फिर भारत की जनसंख्या भी इतनी ज्यादा है, तो यह इसे कंट्रोल करने में मदद करता है। तो यह एड एक सोशल वर्क के लिए ही था और इसके अलावा उन्होंने मुझे इस एड के लिए काफी पैसे भी दिए थे।’’
अनु ने इस एड के लिए मिली आलोचना पर भी अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’मैं हमेशा अपने आप से ईमानदार रही हूं। अगर मुझे सिगरेट पीनी होती थी, तो मैं सबके सामने खुल में पीती थी नाकि दूसरी हीरोइनों की तरह कमरे में छुपकर सिगरेट पीती थी। तो मैंने जो भी किया वो काफी खुलकर किया है। और जब यह कॉन्डोम का एड आया था, तो लोग यह नहीं समझ पाए थे कि यह एड जागरूकता के लिए था।’’

