Anjana Singh Breaks Silence On Viral Video: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस किसी पर भड़कती हुई नजर आ रही थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अंजना किसी पर इतना भड़क रही थी कि मामला गाली गलौज पर भी आ गया था। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अंजना को ट्रोल करते हुए ये भी कमेंट कर रहे थे कि उन्होने नशे में ये सब किया और उन्हे एक तरह से इसे लेकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और मीडिया से बातचीत में 30 अप्रैल की आधी रात को हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे वीडियो की सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस अंजना सिंह ने इस बारे में बाद में लहरें से खास बातचीत में कहा कि कोई उन्हे स्टाफ को हाथ लगाएगा, तो वो उसे नहीं छोड़ेंगी, फिर चाहे वो अनुराग मिश्रा ही क्यों ना हो। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई। जिसे खुद अंजना सिंह ने इस बातचीत में बताया है।
अंजना सिंह ने लहरें से खास बातचीत में कहा कि वो यूपी के बस्ती जिले में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के बाद जब वो अपने होटल वापस गई, तो होटल वाले ने उन्हे कमरे में नहीं जाने दिया और कहा कि आपका पेमेंट नहीं हुआ है। इसलिए हम नहीं जाने दे सकते हैं। इसे लेकर जब एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन मैनेजर अनुराग मिश्रा को उन्होने फोन किया, तो वो बोला कि आप वहीं रहो मैं आ रहा हूं। तो एक्ट्रेस ने कहा कि आप होटल का पेमेंट कर दो, जिससे हम लोग आराम से कम से कम बैठ तो सके। इसे बाद बात ही बात में पूरा मामला बिगड़ गया और बात हाथापाई पर आ गई। भोजपुरी एक्ट्रेस के मुताबिक अनुराग मिश्रा ने उनके स्टाफ पर हाथ उठाया, जिसकी वजह से वो भड़क गई।
लहरें से बातचीत में अंजना सिंह ने ये भी कहा कि इस फिल्म के मुख्य निर्माता रजनीश मिश्रा जी हैं, जो काफी मशहूर हैं और अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्होने भी इस मामले में उनका साथ नहीं दिया वो अपने रिश्तेदार प्रोडक्शन मैनेजर का पक्ष लेकर मामले को शांत करने की कोशिश करने लगे। रजनीश मिश्रा की वजह से उन्होने इस मामले को पुलिस में दर्ज नहीं कराया, लेकिन अब पानी सर से ऊपर हो गया है। एक्ट्रेस ने लहरें से बात करते हुए कहा कि अब वो अनुराग मिश्रा पर एफआईआर दर्ज कराने का प्लान बना रही हैं। इस बातचीत में अंजना ने और क्या कुछ कहा है। इसे जानने के लिए आप लहरें भोजपुरी का यूट्यूब चैनल क्लिक करके पूरी बातचीत और प्रेस कांफ्रेंस भी देख सकते हैं या फिर नीचे दिए लिंक को भी क्लिक करके देख सकते हैं।

