ओटीटी पर Animal होगी चार घंटे की फिल्म, फिल्म में देखने को मिलेंगे ये सीन्स

Animal Will Be A Four-Hour Film on OTT: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है, इस फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 750 करोड़ रुपए से अधिक तक का बिजनेस कर लिया है। यह फिल्म इस हफ्ते के अंत तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट का रहा है। इसके बावजूद दर्शकों ने इस फिल्म दो-तीन बार सिनेमाघरों में देखा है। फिल्म के थियेट्रिकल वर्जन में कई सीन्स को काट भी दिया गया था, लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिला जोकि लगभग चार घंटे का होगा। फिल्म के एक्सटेंडेड वर्जन में कई अनकट सीन्स भी देखने को मिलेंगे। 

ओटीटी पर देखने को मिलेंगे एनिमल के यह अनकट सीन्स:

1.बॉबी को रणबीर का किस करने वाला सीन: फिल्म के क्लाईमैक्स में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिला था। हालांकि, इस फाइट सीन में बॉबी ने रणबीर को किस भी किया है, जोकि फिल्म के ओटीटी वर्जन पर देखने को मिलेगा। इस सीन में रमबीर और बॉबी के बीच का प्रेम देखने को मिलेगा। 

2.प्लेन वाला सीन: फिल्म के क्लाईमैक्स में एक प्लेन से वापसी वाला भी सीन भी है, जिसमें रणबीर खुद प्लेन चलाते हैं। यह पूरा सीन ओटीटी पर देखने को मिलेगा। 

3.इंटीमेट सीन: फिल्म के थियेट्रिकल वर्जन में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के कुछ इंटीमेट सीन्स को काट दिया गया था, लेकिन ओटीटी पर सारे इंटीमेट सीन्स देखने को मिलेंगे। 

4.अन्य एक्टर्स को कुछ मजेदार सीन्स: इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर्स के कुछ पंच डायलॉग वाले सीन ही है, जो फिल्म के थियेट्रिकल वर्जन में देखने को नहीं मिले थे। हालांकि, ओटीटी पर यह सारे सीन्स देखने को मिलेंगे। 

किस ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म? एनिमल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में रिलीज की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें: जब Dilip Kumar की शादी में घुटनों के बल चलकर गए थे Raj Kapoor 

Latest Posts

spot_img

you may like