जानिए कब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी Animal, ओटीटी पर और भी लंबी होगी फिल्म

Animal To Release On Ott On This Day: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल को सिनेमाघरों में हर कोई देखने के लिए काफी उत्सुक है। यह फिल्म दो दिनों बाद 01 दिसंबर 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के फाइट सीन्स, म्यूजिक और दमदार डायलॉग्स को देखे हैं, तो यह फिल्म है भी सिनेमाघरों मे देखने लायक। लेकिन इसी बीच इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। 

सूत्रों के अनुसार रणबीर की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग आठ हफ्ते बाद ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज कर दी जायेगी। इसका मतलब यह है कि फिल्म अगले साल ओटीटी पर आयेगी। इस फिल्म का  एक्सटेंडेड वर्जन ओटीटी पर रिलीज किया जायेगा। फिल्म जिसका थियेट्रिकल रनटाइम तीन घंटे 21 मिनट है, तो इस ओटीटी का वर्जन और भी लंबा होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि फिल्म आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज की जायेगी। इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदने की होड़ में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज होगी?

बात करें, फिल्म एनिमल की तो यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में देशभर के सिनेमाघरों में 01 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है और फिल्म काफी इंटेंस है। इस फिल्म में काफी खून खराबा, वायलेंस और खतरनाक फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच एक अलग स्तर की टकरार देखने को मिलेगी। बॉबी ने भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि एनिमल में वे और रणबीर जानवरों की तरह लड़ते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में बाप-बेटे के बीच गहरे रिश्ते को भी दिखाया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor से पहले साउथ के इस बड़े सुपरस्टार को ऑफर हुई थी Animal जिन्होंने इस डर से नहीं की फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like