Sunny Deol के बाद अब Anil Sharma, Nana Patekar को साथ में लेकर अपने बेटे Utkarsh Sharma के लिए बनायेंगे एक और फिल्म, Apne 2 पर भी जल्द ही काम होगा शुरू 

Anil Sharma to make  film with Nana Patekar  Utkarsh Sharma: अनिल शर्मा ने लगभग 20 साल बाद फिल्म ‘गदर 2’ से एक निर्देशक के रूप में धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब अनिल शर्मा दो-तीन और बड़ी फिल्में बनाने वाले हैं। अनिल शर्मा जिन्होंने ‘गदर 2’ में सनी के साथ अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को कास्ट किया  और इस फिल्म से उत्कर्ष को काफी फायदा हुआ है। अब अनिल इंडस्ट्री के एक और बडे़ स्टार नाना पाटेकर के साथ अपने बेटे उत्कर्ष को एक दूसरी फिल्म में कास्ट कर रहे हैं। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल शर्मा नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को लेकर एक बड़ी कमर्शियल फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर के महीने में शुरू की जायेगी। इस फिल्म में अनिल शर्मा और नाना पाटेकर के अलावा कई और बड़े एक्टर्स देखने को मिलेंगे। इसी फिल्म को पूरा करने के बाद अनिल शर्मा, सनी देओल की फिल्म ‘अपने 2’ पर काम शुरू करेंगे।  हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अनिल शर्मा, नाना पाटेकर और अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लेकर कोई फिल्म बना रहे हैं। लेकिन ‘अपने 2’ का बनना तय है, इस बात की पुष्टि खुद सनी देओल ने फिल्म गदर 2 की सफलता के बाद की थी। 

फिल्म ‘अपने 2’ सनी देओल, धर्मेन्द्र, बॉबी देओल और करण देओल साथ में नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को भी काफी बड़े लेवल पर बना जायेगा। बता दें कि, अनिल शर्मा ‘अपने 2’ के बाद ‘गदर 3’ भी बनायेंगे। गदर 2 की सफलता को देखने के बाद अब अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर पुष्टि कर दी है, लेकिन गदर 3 के लिए अभी काफी समय लगेगा।   

ये भी पढ़ें: जानिए ओटीटी पर कब रिलीज होगी Sunny Deol की सुपरहिट फिल्म Gadar 2?

Latest Posts

spot_img

you may like