Anil Sharma ने Akshay Kumar से अपनी गलती को लेकर मांगी मांफी, बोले इंडस्ट्री की जीत हुई है

Anil Sharma apologized to Akshay Kumar for his mistake: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 और अनिल शर्मा की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच अनिल शर्मा को अक्षय कुमार से मांफी मांगनी पड़ गई है। अनिल शर्मा को यह मांफी सोशल मीडिया पर हुई एक गलती के कारण मांगनी पड़ी है। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म गदर 2 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विट किया था। 

इसी ट्विट में कुछ यूजर्स  ने कमेंट किए थे। अनिल शर्मा ने इसी में से एक यूजर का गलत ट्विट साझा कर दिया है। अनिल शर्मा ने इस गलत ट्विट को साझा किया जिसमें लिखा था कि, ‘’अक्की सर को बधाई, लेकिन आपने स्क्रीन को विभाजित करके और ओवरफ्लो का उपयोग करके गदर 2 के कई रिकॉर्डों को सचमुच नकार दिया है। फिर भी बधाई।” अब अनिल के इसी रिट्विट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी स्क्रीनशॉट को लेकर अब अनिल शर्मा को अक्षय कुमार से मांफी मांगनी पड़ी है। 

अनिल शर्मा ने अक्षय से मांफी मांगते हुए ट्विट किया कि, ‘’सभी को नमस्कार.. मैं इसे रीट्वीट करना चाहता था, लेकिन गलती से टिप्पणी के रीट्वीट बटन पर क्लिक कर दिया। हमेशा प्यार और सम्मान अक्षय कुमार.. इंडस्ट्री जीत गई है.. सभी को बधाई#OhMyGadar2।’’ अनिल शर्मा के इस मांफी वाले ट्विट पर अभी तक अक्षय कुमार ने किसी भी प्रकार को ई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अनिल के इस ट्विट पर फैंस कमेंट करके कह रहे हैं कि अनिल ने यह रिट्विट जानबूझकर किया था। 

आपको बता दें कि, अक्षय ने हाल ही में गदर 2 की सफलता  पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विट करते हुए लिखा था कि, ‘’#ओहमायगदर को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे महान सप्ताह देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और सामान #Gadar2 सिनेमाघरों में, #OMG2 सिनेमाघरों में।’’ अक्षय कुमार के इस जेस्चर पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, वहीं OMG 2 ने 118 करोड़ रुपए। 

ये भी पढ़ें: Ajit Andhare ने बताया कि Akshay Kumar ने OMG 2 के लिए कितनी फीस ली और फिल्म कितने बजट में बनी है,  बोले अक्षय कुमार के बिना यह फिल्म बन ही नहीं पाती?

Latest Posts

spot_img

you may like