Anil Kapoor ने कहा कि Hrithik Roshan सिर्फ बॉडी और अच्छे लुक के कारण से सुपरस्टार नहीं बने हैं, बल्कि वे एक अच्छे एक्टर भी हैं

Anil Kapoor praises Hrithik Roshan: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर जोकि अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बारे में एक बड़ी बात बोली दी है। अनिल ने बताया है कि ऋतिक कितने अच्छे इंसान हैं और वे बॉलीवुड में इतने बड़े सुपरस्टार क्यों है। 

अनिल ने हाल ही में बॉलीवुड बबल  को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन की काफी तारीफ की है। अनिल ने ऋतिक के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’वे ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन है। ऋतिक एक अच्छे इंसान हैं और काफी दयालु है, वे हमेशा दूसरे को प्यार देने वाले इंसान है।  कई बार ऐसा होता है कि कोई फिल्म रिलीज हो जाती है जिस पर लोग बहुत डिपलोमेटिक टिप्पणी करते हैं, क्योंकि वे विवाद में हैं या कोई प्रदर्शन या व्यक्ति (उससे जुड़ा) विवाद में है, लेकिन ऋतिक इस बारे में बिल्कुल भी नही सोचते है।’’

इसी दौरान बातचीत करते हुए अनिल ने कहा कि ऋतिक रोशन एक अच्छे एक्टर होने के कारण ही सुपरस्टार है। अनिल ने कहा कि, ‘’ऋतिक एक दिलदार आदमी है। लोग उनके लुक्स और बॉडी की बात करते हैं, लेकिन वह एक शानदार अभिनेता हैं। सिर्फ लुक्स और बॉडी से आप इतने बड़े स्टार नहीं बन जाते। सुपरस्टार बनने के लिए कई चीजो का मेल होना चाहिए और ऋतिक की चॉइस ने उसे इतना बड़ा सुपरस्टार बनाया है।’’

बता दें कि, अनिल कपूर पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा कि अनिल इस फिल्म से ऋतिक के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिग काफी हद तक खत्म हो गई है, बस फिल्म के कुछ एक्शन सीन की शूटिंग बाकी रह गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक भारतीय वायुसेना के पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Suniel Shetty ने सिर्फ छह दिन सीखी थी एक्टिंग, फिल्म क्रिटिक ने पहली फिल्म को देखकर इडली बेचने की दी थी सलाह

Latest Posts

spot_img

you may like