Aamir Khan और Dharmendra ने Andaz Apna Apna के निर्देशन के लिए सुझाया था Rajkumar Santoshi का नाम

90 के दशक में रिलीज हुए फिल्म अंदाज़ अपना अपना अब हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म बन चुकी है। फिल्म की रिलीज के अब 31 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर 25 अप्रैल 2025 को ये फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है

Andaz Apna Apna Unknown Facts You Never Knew: 90 के दशक में रिलीज हुए फिल्म अंदाज़ अपना अपना अब हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म बन चुकी है। फिल्म की रिलीज के अब 31 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर 25 अप्रैल 2025 को ये फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है। बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहां मुंबई के सिनेपोलिस सिनेमा अंधेरी में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों के अलावा प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा की बेटियां नम्रता,प्रीती और अमोद सिन्हा भी मौजूद रहे और अपने पिता की इस लीगेसी को फिर से अच्छी क्वालिटी में दर्शकों तक पहुंचाया है। अंदाज़ अपना अपना की स्क्रीनिंग पर शहजाद खान,टीकू तलसानिया,कबीर बेदी,शारिब हाशमी जैसे कई सितारे मौजूद रहे।

अंदाज़ अपना अपना की रि-रिलीज को लेकर सीनियर पत्रकार भारती एस प्रधान ने फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा की बेटियां प्रीति और नम्रता सिन्हा व बेटे अमोद सिन्हा से खास बातचीत लहरे के लिए की है। जिसमें विनय कुमार सिन्हा की बेटियां और बेटे ने फिल्म से जुड़े कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। आपको बता दें कि ये फिल्म 4 के की क्वालिटी में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर साउंड को भी उम्दा बनाया गया है। जिसको देखने में दर्शकों अब ज्यादा एंज्वॉय करेंगे। प्रीति,नम्रता और अमोद ने लहरें से इस खास बातचीत में बताया कि जब उनके पिता ने इस फिल्म के लिए बातचीत करना शुरू किया था, तब कलाकारों के चयन में सलमान खान, आमिर खान पहले से ही आ चुके थे और आमिर खान ने फिल्म निर्माता विनय कुमार सिन्हा को फिल्म के निर्देशन के लिए राजकुमार संतोषी का नाम सुझाया था।

बातों ही बातों में ये भी बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र ने भी राजकुमार संतोषी के नाम का समर्थन किया था। राजकुमार संतोषी की तब घायल रिलीज हो चुकी थी और फिल्म ने काफी अच्छा किया था। आमिर और धर्मेंद्र से वाकिफ थे और घायल तो धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस भी की थी। इसलिए विनय कुमार सिन्हा ने राजकुमार संतोषी को बतौर डायरेक्टर फाइनल किया। इसके बाद फिल्म की कहानी को चुना गया और राजकुमार संतोषी ने कहानी स्क्रीनप्ले और फिल्म का निर्देशन किया।

अंदाज़ अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के बच्चों ने लहरें से ये भी बताया कि उनके पिता जी ने फिल्म के रि-रिलीज की तैयारियां पहले से ही शुरु कर दी थी। विनय कुमार सिन्हा के बेटे अमोद ने कहा कि कलाकारों के बिजी होने से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। बेटियों ने कहा कि बहुत सारे लोग ये भी समझ रहे थे कि ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं होगी। अंदाज अपना अपना की शूटिंग के बाद राजकुमार संतोषी अपने कुछ प्रोजेक्ट में बिजी हो गए। जिसमें दामिनी और घातक जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। फिर बाद में अंदाज अपना अपना पर काम शुरू हुआ और फिल्म रिलीज की गई। फिल्म प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा की बेटियों प्रीती, नम्रता व बेटे अमोद से बातचीत का ये पूरा वीडियो आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल व नीचे दिए गए लिंक के क्लिक करके भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Sidharth Malhotra को पैपराजी पर आया गुस्सा, बोले गेट बैक और बिहैव योरसेल्फ, Pregnant Kiara की फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे पैप्स

Latest Posts

spot_img

you may like