Sidharth Malhotra को पैपराजी पर आया गुस्सा, बोले गेट बैक और बिहैव योरसेल्फ, Pregnant Kiara की फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे पैप्स

बीती शाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को मुंबई के बांद्रा इलाके में पैपराजी ने एक साथ स्पॉट किया गया। जहां अभिनेता पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आए

Sidharth Malhotra Loses Cool On Paparazzi: बीती शाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को मुंबई के बांद्रा इलाके में पैपराजी ने एक साथ स्पॉट किया गया। जहां वो कियारा आडवाणी के साथ की प्रेग्नेंसी की रूटीन चेकअप के लिए आए थे और इस दौरान पैपराजी ने प्रेग्नेंट कियारा की तस्वीरें लेने की कोशिश की, जिसकी वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पैपराजी पर भड़कते नजर आए। इस दौरान कियारा थोड़ी टेंस में दिखा, जब सिद्धार्थ पैप्स पर गुस्सा कर रहे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नाराजगी:

पैपराजी द्वारा प्रेग्नेंट कियारा की तस्वीरें लेने की कोशिश पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का गुस्सा सामने आया। उन्होंने पैपराजी से कहा, “क्यों परेशान कर रहे हो?” और इस दौरान उनका चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ था। एक्टर बार बार पैप्स से कह रहे थे कि पीछे जाओ गेट बैक और बिहैव योरसेल्फ..यानि सही से पेश आओ। तुम लोग मुझे गुस्सा करने पर मजबूर कर रहे हो। कियारा आडवाणी ने हालाकि इस मौके शांत रहने की कोशिश की, लेकिन सिद्धार्थ का गुस्सा कम नहीं हुआ।​

कियारा का शांत स्वभाव:

जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा गुस्से में थे, वहीं कियारा आडवाणी ने पूरी स्थिति को शांतिपूर्वक संभाला। हालाकि वो कुछ बोली नहीं, लेकिन पति सिद्धार्थ को पैपराजी पर गुस्सा करते देख, वो थोड़ी तनाव में जरूर दिखी। आपको बता दे कि दोनों ने एक साथ 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मीडिया और पैपराजी का काम सेलेब्रिटीज की तस्वीरें लेना है, लेकिन यह भी जरूरी है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी एक निजी मामला है, उसका ख्याल किया जाना चाहिए था।

सिद्धार्थ और कियारा की फिल्में:

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली रिलीज फिल्म योध्दा थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई थी। वो फिलहाल फिल्म परम सुंदरी की शूटिंग में बिजी है। जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। जबकि कियारा की गेम चेंजर कुछ महीने पहले रिलीज हुई थी और उनकी वॉर 2 की रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Pahalgam Attack पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, बोले आतंकियों को सबक सिखाए सरकार, जानिए क्यों Amitabh Bachchan हो रहे हैं ट्रोल का शिकार

Latest Posts

spot_img

you may like