Ananya Panday Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंडस्ट्री में बहुत ही कम समय में अपनी एक ख़ास पहचान बना ली है। वह अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहती हैं। इस बार अनन्या ने अपनी बहुत ही प्यारी सी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस का दिल जीता है।

अनन्या पांडे ने अपनी नई पोस्ट में कई फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं जिनमें वह समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर समंदर किनारे से कुछ फोटोज शेयर की हैं और ‘कहो ना प्यार है’ मोमेंट क्रिएट किया है।

इन फोटोज में अनन्या पांडे के पीछे का बैकग्राउंड आपको ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के खूबसूरत सीन की याद दिला देगा।

इन फोटोज के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा है “अपने साथ ही मैं ‘कहो ना प्यार है’ मोमेंट का मजा ले रही हूं। हालांकि इसका भी सुखद अंत नहीं रहा।”फोटोज में अनन्या पांडे व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक ग्रीन जैकेट भी कैरी किया हुआ है।

अनन्या की क्यूट स्माइल सभी का दिल जीत रही है। फैंस अनन्या पांडे की इन फोटोज पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। हर कोई हार्ट इमोजी शेयर कर रहा है और उनकी क्यूट लुक की तारीफ करते नहीं थक रहा।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh latest look: एक्टर का ये लुक देख चमक उठेंगी आपकी आंखे, देखे PHOTOS

