Ananya Panday संग डेटिंग के बीच Aditya Roy Kapur का खुलासा, बताया कब करेंगे शादी

हाल ही में आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस मौके पर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी निजी लाइफ के बारे में खुलकर बातें की हैं

Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Dating: द नाइट मैनेजर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के बीच डेटिंग की अफवाहें कई महीनों से चल रही हैं। दोनों एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। हाल ही में दोनों ने एक साथ मनीष मल्होत्रा की डिजाइन पर लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। इतना सब होने के बावजूद दोनों ने अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया है। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस मौके पर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी निजी लाइफ के बारे में खुलकर बातें की हैं।

बॉलीवुड में शादियों को लेकर चल रहे मौसम को देखते हुए जब मीडिया ने आदित्य रॉय कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। तब एक्टर ने इसके जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि हर कोई शादी के लिए प्लान कर रहा है, लेकिन मुझमें ऐसी कोई फीलिंग नहीं आ रही है। मैं सही वक्त पर फैसला लूंगा और जब शादी के बारे में फैसला लूंगा, तब सभी को इसके बारे में जानकारी जरूर दूंगा। वो सही वक्त कब आएगा। इस बारे में मुझे भी कुछ पता नहीं है।

आदित्य रॉय कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन्स फॉलोइंग हैं। आदी और अनन्या पहली बार कृति सेनन की दिवाली पार्टी में स्पॉट किए गए थे। तब से लेकर अब तक दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर क्लीयरिटी नहीं दी है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। अनन्या जल्द ही हमें कॉल मी बे सीरीज में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होने एक साइबर क्राइम थ्रिलर की शूटिंग भी हाल ही में पूरी की है। जबकि वही आदित्य रॉय कपूर की गुमराह का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

ये भी पढ़े: Mughal-E-Azam के K. Asif की बायोपिक बनायेंगे यह निर्देशक, जानें कौन होगा लीड एक्टर

Latest Posts

spot_img

you may like