Anant Ambani & Radhika Merchant’s Sangeet Ceremony: अंबानी परिवार में फिर से खुशी का माहौल है। शुक्रवार की रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के साथ की शादी की रस्मों की आधिकारिक शुरूआत हो गई है। इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन ने दुनिया में लाइमलाइट बटोरी थी और अब आखिरकार वेडिंग की फाइनल रस्में शुरू हो गई हैं। बीती रात मुंबई के एनएमएसीसी में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में फिल्मी सितारों ने ग्लेमर का जबरदस्त तड़का लगाया।
एक तरफ जहां अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता वहीं बॉलीवुड के सितारों ने भी अपने डांस से सभी का मनमोह लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनंत अंबानी और राधिका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरे और वीडियो क्लीपिंग वायरल हो रही हैं। इस मौके पर एनीमल स्टार रणबीर कपूर अपनी एक्ट्रेस वाइफ आलिया भट्ट के साथ नजर आए। दोनों ने तू झूठी मैं मक्कार फिल्म के गाने ठुमका पर आकाश अंबानी के साथ जबरदस्त डांस किया। रणबीर और आलिया के डांस की ये क्लीपिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
रणबीर कपूर और आलिया के अलावा इस शादी में कई क्रिकेट खिलाड़ी भी नजर आए। इसके अलावा सलमान खान का यहां स्वैग देखते ही बन रहा था। सलमान खान ने भी यहां अनंत अंबानी के साथ मशहूर ट्रैक ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों पर डांस करते नजर आए। सलमान खान के अलावा रणवीर सिंह भी वीर पहाडिया के साथ लेग शेक करते नजर आए। देखते हैं इसकी एक झलक।

