Amitabh Bachchan Says His Brother Ajitabh Bachchan Encouraged Him To Become Actor: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन जोकि पिछले 50 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। अमिताभ ने इन बीते वर्षों में कई अलग-अलग प्रकार के रोल करके दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। अमिताभ बच्चन आज दुनियाभर में सबसे प्रख्यात एक्टर है, लेकिन अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ को एक्टर बनने को लेकर काफी संशय था। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने बताया है कि कैसे उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन ने उन्हें एक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’देखिये मैं आपको बताता हूं, जैसे भाई बहनों में या दो भाइयों का रिश्ता होता है ना, जो छोटा होता है कहीं ना उसके लिए एक प्रोटेक्टिव वातावरण बनाते हैं हमलोग। कि उसकी देख रेख करते रहे। हमारे भी एक छोटे भाई हैं और हमसे पांच-छह साल छोटे हैं। हमें हमेशा अपने छोटे भाई-बहन की ज़िम्मेदारी का अहसास होता था और दिलचस्प बात यह है कि हमारे छोटे भाई ही थे जिन्होंने हमें फिल्मों में काम करने की सलाह दी थी।’’
अमिताभ ने बताया कि उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन कैसे उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। अमिताभ ने अपने भाई कि इस बाते के बारे में बताते हुए कि, ‘’उन्होंने हमसे कहा कि देखो तुम्हें फिल्मों में जाना चाहिए। हमलोग नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, उन्होंने हमारी तस्वीर ली और एक कॉन्टेस्ट में भेज दी। भले ही हमें कॉन्टेस्ट में रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अजिताभ ने हमारे दिमाग में एक विचार सफलतापूर्वक डाल दिया था। इस घटना के बाद ही हमने नौकरी छोड़ दी।’’
बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने लगभग सात सालों तक कोलकाता में एक कंपनी में काम किया और उसके बाद नौकरी छोड़कर मुंबई आ गए। अमिताभ ने साल 1969 में मृणाल सेन की फिल्म ‘भुवन शोम’ में एक वॉइस नैरेटर की तौर पर काम किया और फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में सपोर्टिंग रोल निभाकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

