TMKOC बॉयकॉट के बीच Asit Modi ने फाइनली बताया कि वे अब Dayaben को वापस ला रहे हैं, बोले अटूट रिश्ता बनाये रखें

Amidst TMKOC Boycott, Asit  Modi Finally  Bringing Back Dayaben:  पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में फैंस कई दिनों से दयाबेन (दिशा वकानी)  की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फैंस को अभी तक दयाबनेकी वापसी देखने को नहीं मिली है। हाल ही में शो के एक प्रोमो में दिखाया गया था कि दयाबेन अब गोकुलधाम सोसायटी में वापस आने वाली हैं, लेकिन जब यह वाला एपिसोड प्रसारित हुआ तो इसमें कहीं भी दयाबेन देखने को नहीं मिली। इसी को लेकर फैंस काफी नाराज हो गए थे और इस शो को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि वे कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही दयाबेन की वाससी हो। इसी बीच अब असिद मोदी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे दयाबेन को वापस ला रहे हैं। 

असित मोदी ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर (X)  हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’आप और आपका परिवार हमारे अमूल्य दर्शक है , आपके स्नेह और प्यार की हम बहुत क़दर करते है कुछ परिस्थिति ऐसी थी कि हम दया भाभी को ना ला पाये  , जल्द आएगी  दया भाभी आप का और हमारा  हंसी और ख़ुशियों का अटूट रिश्ता  बनाये रखें।’’  हालांकि, फैंस को असित मोदी की इस बात का यकीन नहीं हो रहा है और फैंस को लगता की असित झूठ बोल रहे हैं। 

एक फैन ने असित के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप किसी भी राजनेता से बहुत बड़े झूठे हैं, आपने साल की शुरुआत में दया और पोपटलाल की शादी के बारे में जो घोषणा की थी, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। क्या आप जानते हैं, आपके दर्शक आपसे नफरत कर रहे हैं और उनमें TMKOC के लिए कोई उत्साह नहीं बचा है।’’ 

इसके अलावा एक और यूजर ने इसी प्रकार का रिप्लाई देते हुए लिखा कि, ‘’भैया अपने पर्सनल इगो के चलते अपने शो का बट्टा बैठा दिया अब खुद एक बार इसके पुराने एपिसोड देखना और फिर नया एपिसोड देखना फर्क आपको दिख जाएगा पोपटलाल की शादी नहीं हो रही दया नहीं आ रही करैक्टर चेंज हो रहे हैं इज्जत इसी में है कि शो बंद करो और कुछ और नया करो जबरदस्ती शो मत घसीटो।’’

ये भी पढ़ें: Himanshi Khurana के धर्म के कारण ब्रेकअप वाले बयान पर Asim Riaz ने दिया यह जवाब, बोले ब्रेकअप का असली कारण…

Latest Posts

spot_img

you may like