Allu Arjun का Jawan में कैमियो हुआ कंफर्म, जाने कैसा होगा उनका किरदार

Allu Arjun Jawan: बॉलीवुड के मेगास्टार की शाहरुख खान जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी इस फिल्म में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कैमियो कंफर्म हो गया है। सूत्रों के  अनुसार अल्लू अर्जुन शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।अल्लू अर्जुन जोकि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, उन्होंने उनकी फिल्म ‘जवान’ में कैमियो करने के लिए हामी भर दी है  

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का 20 मिनट का कैमियो होगा। फिल्म  ‘जवान’ में अल्लू अर्जुन का यह कैमियो न होकर बल्कि एक महत्वपूर्ण किरदार होगा। बता दें कि, अल्लू अर्जुन पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आयेंगे, इसके अलावा पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आयेंगे। 

बता दें कि, बीच में खबरें आई थी कि फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली ने इस फिल्म में अल्लू अर्जुन से कैमियो करने के लिए अप्रोच किया था। कई दिनों की बातचीत के बाद अब यह कंफर्म हो गया है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का कैमियो देखने को मिलेगा। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ अल्लू अर्जुन को साथ में देखना फैंस के लिए काफी शानदार अनुभव होगा। 

आपको बता दें कि, अब फिल्म ‘जवान’ में दो कैमियो देखने को मिलेंगे। एक कैमियो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का और दूसरा तेलुगू फिल्मों के अल्लू अर्जुन का। हालांकि, थलापति विजय के कैमियो को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। वैसे खबरों की माने तो थलापति विजय, एटली द्वारा निर्देशित उनकी एक फिल्म से अपना किरदार दोबारा फिल्म ‘जवान’ में करेंगे। 

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन साउथ के निर्देशक एटली द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में साउथ के चार एक्टर थलापति विजय, नयनतारा, विजय सेतुपति और अल्लू अर्जुन देखने को मिलेंगे। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में एक स्पाई और एक डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। बता दें कि, इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की खबरें भी बीच में आई थी। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज होनी थी। लेकिन अब शायद यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Fighter में Hrithik Roshan नहीं बल्कि यह शख्स करेगा उनके हिस्से की 80% शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like