सास नीतू संग आलिया के बिगड़े रिश्ते? ‘एनीमल’ की सक्सेस पार्टी में किया इग्नोर

बीती रात मुंबई में एनिमल की सक्सेस पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। इसी पार्टी में रणबीर अपनी पत्नी और मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भला को नहीं जानता। आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। आलिया को कभी अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया जाता है तो कभी वह अपनी बेटी राहा के साथ दिखाई देती है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी लाइमलाइट में रहती है। अब इसी बीच आलिया को एक पार्टी में देखा गया जहां पर वह अपने पति रणबीर और सास नीतू कपूर के साथ नजर आई, लेकिन यहां पर आलिया भट्ट ने अपनी सास के साथ कुछ ऐसा रवैया किया जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। तो यह जानते हैं क्या है पूरा मामला?

‘एनिमल’ की सक्सेस पर उमड़ा बॉलीवुड
दरअसल, रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाढ़ दिए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर जैसे बड़े-बड़े सितारों ने काम किया और फिल्म दर्शकों को भी खूब भायी। इसी बीच बीती रात मुंबई में एनिमल की सक्सेस ग्रैंड पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सुपरस्टार रणबीर अपनी पत्नी और मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे जहां पर इन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

सास को आलिया ने नहीं दिया भाव
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके पीछे आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आई। इस दौरान सभी साथ मिलकर पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे, लेकिन आलिया और नीतू कपूर एक-दूसरे को बुरी तरह इग्नोर करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने ना तो साथ में तस्वीर क्लिक कराई और ना ही एक दूसरे के साथ पोज दिए। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा भी नहीं। बस यही से मामला शुरू हो गया और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

आलिया को किया ट्रोल
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “सास-बहू एक दूसरे को इग्नोर कर रही हैं।” वही एक ने कहा कि, “आलिया और नीतू की बॉडी लैंग्वेज झगड़े का इशारा दे रही है। जीरो आई कॉन्टेक्ट। लगता है कि दोनों में बिल्कुल भी किसी तरह का कॉन्टेक्ट नहीं है। बुरा लगता है कि एक मां कैसे कंट्रोलिंग हो सकती हैं।” इसके अलावा भी कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए तो कई लोगों ने आलिया को बुरा भला कहा।

साल की दूसरी हिट बनी ‘एनिमल’
बात करें फिल्म ‘एनिमल’ के बारे में तो इसके निर्देशक संदीप रेडी वंगा है जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 550 करोड रुपए की कमाई की। इतना ही नहीं बल्कि यह फिल्म साल 2023 की दूसरी टॉप फिल्म बनी है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अभी भी सिनेमाघर से उतरी नहीं और लगातार कमाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने Christmas पर फैन्स को दिया शानदार तोहफा, दिखाई बेटी Raha की पहली झलक तो फैन्स बोले…

Latest Posts

spot_img

you may like