Alia Bhatt को Hollywood Debut फिल्म Heart Of Stone के ट्रेलर में मिले कम स्पेस से फैन्स चिंतित, एक्ट्रेस का ये जवाब जीत लेगा आपका दिल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में मिले कम स्पेस से उनके फैन्स चिंतित थे। जिस पर एक्ट्रेस ने अब रियक्ट किया है

Alia Bhatt First Reaction On Heart Of Stone Trailer: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ब्राजील में ट्रेलर रिलीज के मौके पर खुद आलिया भी अपने पहले हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर के रिलीज के मौके पर मौजूद थी। ट्रेलर तो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें आलिया भट्ट फिल्म के लीड हीरो का दिल चुरा लेती हैं और फिर उसी के ईर्द गिर्द जासूसी की ये थ्रिलर कहानी बुनी गई है। ट्रेलर को देखकर ये साफ लग रहा है कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म में विलेन का रोल किया है।

आलिया भट्ट इस फिल्म में हॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है जिसमें गैल गैडोट और जैमी डोरनन जैसी कलाकार शामिल हैं। हिंदी में रिलीज फिल्म हर्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर को तो फैन्स पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट को मिले कम स्पेस से को काफी चिंतित हैं। इससे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स का मानना है कि आलिया एक शानदार एक्ट्रेस हैं और वो अपनी मौजूदगी छोटे से रोल में भी दर्ज करवा देंगी।

एक यूजर ने लिखा है कि 5 मिनट के कैमियो के रोल के लिए आलिया को लेने का मतलब है कि वो इंडियन ऑडियन्स को ग्रैप करना चाहते हैं। दूसरे ने लिखा है कि लोगों का मानना है कि आलिया ट्रेलर में बामुश्किल से दिखी हैं। लेकिन सभी को ये समझना चाहिए कि आलिया फिल्म की लीड एक्ट्रेस नहीं हैं। वो एक विलेन का किरदार प्ले कर रही हैं। जिसको जाहिर सी बात है कि लीड एक्टर की अपेक्षा कम स्पेस मिलेगा। यूजर्स के इस तरह के कमेंट्स के बीच खुद गैल गैडोट ने कमेंट किया है। इसके अलावा आलिया की मां ने भी कमेंट कर ट्रेलर पर प्यार बरसाया है।

यूजर्स और लोगों की चिंता के बीच में आलिया ने इस पर अपना रियक्शन भी दिया है। आलिया ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि फैन्स की चिंता का वो सम्मान करती हैं लेकिन सभी को अंत में ये समझना होगा कि फिल्म की कहानी किस बारे में है और कहानी आपके किरदार को कहां ले जाती है। ये बात मायने रखती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपका किरदार छोटा है या बड़ा। आलिया ने इस मौके पर ये भी बताया कि वो फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थी लेकिन फिल्म के क्रू ने उनका बहुत ख्याल रखा। टॉम हॉर्पर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Shahid Kapoor के साथ बोल्ड लुक को लेकर Kriti Sanon को यूजर्स ने लगाई लताड़, बोले पहले सीता का रोल और अब हवस का…

Latest Posts

spot_img

you may like