Akshay Kumar और Suniel Shetty  की 90s की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ में इन चार आने वाली फिल्मों में मचायेगी धमाल

 Akshay Kumar  Suniel Shetty together in these four films: 90 के दशक में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का जलवा था। इन दोनों ने मिलकर कई हिट फिल्में दी थी। सुनील और अक्षय ने 90s में ‘वक्त हमारा है’, ‘सपूत’ और ‘मोहरा’ जैसी कई हिट फिल्में दी थी। सुनील 2000s के दशक में भी ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘दीवाने हुए पागल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन लगभग दस साल बाद अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी फिर से लगातार चार बड़ी फिल्मों में साथ में नजर आयेंगे। 

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की साथ में  आने वाली चार बड़ी फिल्में: 

1.वेलकम 3: हाल ही में मीडिया में खबरें आईं थी कि वेलकम 3 में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी भी नजर आयेंगे। इस फिल्म को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म में सुनील एक बहुत ही फनी किस्म का कॉमिक किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। सुनील और अक्षय के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आयेंगे। यह फिल्म साल 2024 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

2.हेरा फेरी 3: इस फिल्म को लेकर इसी साल की शुरूआत में घोषणा की गई थी। इस फिल्म सुनील, श्याम के और अक्षय, राजू के किरदार में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा बाबू भइया के रूप में परेश रावल भी इस फिल्म में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इस फिल्म को भी अगले सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

3.आवारा पागल दीवाना 2: सुनील शेट्टी इस हिट फिल्म फ्रेंचाइजी के सीक्वल में ऐड़ा अन्ना के किरदार में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार भी अपने किरदार गुरू गुलाब खतरी के किरदार में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट और डायरेक्टर को लेकर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। 

4.द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू: इस फिल्म का पहले नाम कैप्सूल गिल था, लेकिन अब फिल्म का नाम बदलकर द ग्रेड इंडियन रेस्क्यू कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। सुनील शेट्टी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: SS Rajamouli ने  Laal Singh Chaddha को देखने के बाद  Aamir Khan को बोला कि, ‘ओवरएक्टिंग की है’, आमिर ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like