Akshay Kumar Shares Poster of Upcoming Comedy Khel Khel Mein: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के सितारे आजकल गर्दिश में हैं। उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हालाकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा में अक्की के अभिनय की तारीफ तो सभी ने की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। ऐसे अक्षय कुमार के करियर के लिए ये समय काफी अहम है। अक्षय कुमार ने सरफिरा के फ्लॉप होने के बीच अपनी अगली कॉमेडी फिल्म खेल खेल में का पोस्टर जारी कर दिया है। जो 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर खेल खेल में का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि यारों वाला खेल…यारी वाली पिक्चर,,बैंड बाजे के माहौल में…बैंड बजाने वाली पिक्चर… इस साल की सबसे बड़ी इंटरटेनर फिल्म को हेलो कहिए। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर अक्षय की इस फिल्म को लेकर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स ने इस फिल्म को अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया है। यूजर्स ने लिखा है कि कॉमेडी के किंग अक्षय कुमार की इस फिल्म से दमदार वापसी होगी।
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में फरदीन खान फिर से कमबैक कर रहे हैं। फरदीन इससे पहले संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से वापसी कर चुके हैं। अक्षय कुमार के साथ फरदीन आखिरी बार हे बेबी में नजर आए थे। फरदीन के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू,वाणी कपूर,एम्मी विर्क और प्रज्ञा जायसवाल आदि प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अक्षय कुमार की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की वेदा और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से मुकाबला होगा। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस का ये बैटल हॉरर या फिर कॉमेडी कौन सी फिल्म को लोग पसंद करते हैं। वैसे सोशल मीडिया पर फैन्स अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

