Akshay Kumar की Raksha Bandhan देख रो पड़े लोग, बहनों के प्रति प्यार ने जीता दर्शकों का दिल

Raksha Bandhan Twitter Review : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) ने फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। भाई बहन के रिश्ते पर बनी रक्षा बंधन फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है। रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार के फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को देख चुकी ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) तो ऑडियंस द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर इस फिल्म को लेकर लिखा, ‘क्या रोलर कोस्टर राइड है। फूली फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी है यह।’ तो वहीं हर कोई इस फिल्म में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहा है। तो वही दूसरे यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्या फिल्म है चार बहनों का एक भाई! यह फिल्म मुझे बहुत पसंद आ गई है। इस फिल्म के गाने भी बेहद ज्यादा खूबसूरत है। यह फिल्म देखते-देखते मैं रो बैठा। अक्षय कुमार ने सच में अपनी किडनी ही बेच दी है।’ इस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को दर्शकों द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर भी एम किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने पहुंचे लोगों की आंखें नम हो जा रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार वाकई फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी हैं। 

यह भी पढ़ें :भाई बहन के अटूट रिश्ते पर बनी बॉलीवुड की यह फिल्म, धूमधाम से मनाया Raksha Bandhan 

Latest Posts

spot_img

you may like