House Arrest के विवाद के बाद अब Ajaz Khan की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मुंबई में एक एक्ट्रेस ने दर्ज कराया रेप का केस

एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट के विवाद के बाद अब लगता है अभिनेता की मुश्किले और बढ़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक एक्ट्रेस ने अभिनेता एजाज खान पर रेप का केस दर्ज कराया है

Ajaz Khan Booked For Rape Amid House Arrest: अभिनेता एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट के विवाद के बाद अब लगता है अभिनेता की मुश्किले और बढ़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक एक्ट्रेस ने अभिनेता एजाज खान पर रेप का केस दर्ज कराया है। मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में ये मामला दर्ज कराया गया है। एजाज खान पर आरोप है कि उन्होंने 30 वर्षीय एक मॉडल-अभिनेत्री को फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने एजाज खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता का आरोप है कि एजाज खान ने 4 अप्रैल को उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 74, 64 और 64(2)(एम) के तहत केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स की माने तो, एजाज खान की पीड़िता से मुलाकात ‘हाउस अरेस्ट’ शो के दौरान हुई थी, जिसकी मेज़बानी वह कर रहे थे। लेकिन बाद में पीड़िता ने उस शो में काम करने से इनकार कर दिया था। उसी दौरान एजाज खान ने उसका नंबर लिया और बातचीत शुरू की। 24 मार्च को एजाज ने उसे फोन किया, फिर वीडियो कॉलिंग शुरू की और कहा कि उन्हें भगवान पर विश्वास है। इसके बाद उन्होंने शादी का लालच भी दिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने कहा कि उसकी बहन की भी शादी नहीं हुई है, तो एजाज खान ने कांदिवली के भूमि पार्क में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जो उसकी इच्छा के खिलाफ थे। इसके बाद 4 अप्रैल को एस.वी. रोड पर उसे बुलाया और वहां भी उसका यौन शोषण किया। चारकोप पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक 30 साल महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज खान ने यह वादा करके कई स्थानों पर उसके साथ रेप किया कि वह फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करेगा। अब देखना ये है कि एजाज खान इस मामले को लेकर क्या रिएक्शन सामने आता है और पुलिस उन पर किस तरह का एक्शन लेती है।

ये भी पढ़ें: बढ़ते विवाद के बीच House Arrest को Ullu App ने हटाया, एक्ट्रेस Gehana Vasisth ने होस्ट Ajaz Khan का किया सपोर्ट

Latest Posts

spot_img

you may like