बढ़ते विवाद के बीच House Arrest को Ullu App ने हटाया, एक्ट्रेस Gehana Vasisth ने होस्ट Ajaz Khan का किया सपोर्ट

Ajaz Khan House Arrest Latest Updates: अभिनेता एजाज खान के होस्टिंग वाले शो हाउस अरेस्ट को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है। शो को अश्लील करार देकर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू और यूट्यूब चैनल से हटाने की मांग यूजर्स लगातार कर रहे थे। शायद ये सोशल मीडिया का ही दबाव था कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ने इसे अपने ऐप से हटा दिया है। उधर इस शो को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता एजाज खान का एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अभिनेता का सपोर्ट किया है। गहना का कहना है कि जब इंटरनेट पर तमाम तरह के अश्लील कंटेंट मौजूद हैं, तो इस शो को लेकर ही इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है।

एजाज खान के इस शो के कुछ ही एपिसोड रिलीज हुए थे कि इसके कंटेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। होस्ट एजाज खान पर फीमेल प्रतियोगियो पर अश्लील पोजिशन के लिए दबाव बनाया गया, ऐसा आरोप उनके ऊपर लगाया गया, तो वहीं सोशल मीडिया के यूजर्स के अलावा कई राजनेताओं ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू पर इस तरह के शो को लेकर निशाना साधा था। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस शो पर अपने आप संज्ञान लेते हुए शो के मेकर और होस्ट एजाज खान को समन भेज दिया और 9 मई को आयोग के सामने पेश होने का कहा है। अब तमाम विरोध के बाद एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, जो इस शो का हिस्सा भी है, ने एजाज खान का सपोर्ट किया है।

गहना ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि जब फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन दिया था। तब किसी ने ऐतराज नहीं किया था। इसी तरह प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिका जाकर हॉलीवुड की फिल्म में न्यूड सीन देती हैं। तो उसका विरोध कोई नहीं करता है। यहां तक कि राधिका आप्टे भी इस तरह का टॉपलेस सीन दे चुकी हैं। अब चूकि ये बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस हैं। इसलिए इनका विरोध कोई नहीं करता। इसी तरह सब ऑनलाइन एडल्ट वीडियो देखते हैं। बस समस्या तब पैदा होती है जब महिला बोल्ड सीन देती है। तो वो मुद्दा बन जाता है। वैसे भी इस शो में तो लोगों को इंटरटेन करना हमारा मकसद था।

ये भी पढ़े: Ajaz Khan के House Arrest शो को लेकर VHP और Bajrang Dal ने मेकर्स को दी वार्निंग, अश्लीलता पर NCW ने मेकर्स और शो…

Latest Posts

spot_img

you may like