बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता? ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2024 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड एंट्री की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां कई लोगों को ऐश्वर्या का यह लुक पसंद आ रहा है तो कई लोग इसे पुराना लुक बता रहे हैं, ऐसे में कुछ यूजर्स ऐश्वर्या की आलोचना भी कर रहे हैं।
3D एलिमेंट्स के साथ नजर आया ऐश्वर्या का लुक
दरअसल, हर साल की तरह एक बार फिर फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन शुरू हो गया है। यह 77वां कांस फिल्म फेस्टिवल है जिसमें भाग लेने के लिए कई सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं। अब फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन का लुक वायरल हो चुका है। वहीं बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक भी सामने आया जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए और उनकी जमकर तारीफ भी की जा रही है।
देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने मेगालोपॉलिसिस स्क्रीन के लिए 3D एलिमेंट्स वाला गाउन पहना है। ब्लैक और व्हाइट रंग के इस गाउन में गोल्डन कलर के छोटे-छोटे फूल लगाए गए हैं जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन कलर की क्लासी इयररिंग्स भी कैरी की हुई है जो ऐश्वर्या की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है।
Her random pics overpowers your entire photoshoots.
— Reverist (@AishEspouser) May 16, 2024
Queen stuff #AishwaryaRaiBachan pic.twitter.com/1atfTm169N
लुक के कारण ट्रोल भी हुईं ऐश्वर्या
हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं जो ऐश्वर्या के इस लुक को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ऐश्वर्या पुराने स्टाइल से बाहरी नहीं आना चाहती या फिर उन्हें अपना डिजाइनर बदल लेना चाहिए।” यूजर्स ने बताया कि, “ऐश्वर्या से कुछ यूनिक ड्रेस की उम्मीद होती है लेकिन वह पुराने स्टाइल के ड्रेस पहनकर सामने आ जाती है।” इस तरह से कई यूजर्स ने ऐश्वर्या के इस लुक का मजाक उड़ाया। खैर उनके चाहने वाले उन्हें इस लुक में काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐश्वर्या कांस में अपनी मौजूदगी से लोगों का दिल जीत चुकी है।
ये भी पढ़ें: जब भंसाली ने की थी Aishwarya को छूने की कोशिश, देखते ही भड़क गए थे Salman, सेट पर हुआ था हंगामा!

