जब भंसाली ने की थी Aishwarya को छूने की कोशिश, देखते ही भड़क गए थे Salman, सेट पर हुआ था हंगामा!

हाल ही में सलमान खान को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज 'हीरा मंडी' के प्रीमियर पर भी देखा गया था।

जब-जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया जाता है तो इसमें अमिताभ बच्चन-रेखा, राज कपूर-नरगिस, मधुबाला-दिलीप कुमार या फिर सलमान खान और ऐश्वर्या जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार का नाम जरूर शामिल होता है। जी हां.. एक ऐसा दौर रहा है जब अमिताभ और रेखा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया, वहीं सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी के किस्से आज भी सुर्खियों में रहते हैं। आज हम बताएंगे सलमान खान और ऐश्वर्या से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या को छू लिया था जिसकी वजह से सलमान उन पर काफी भड़क गए थे। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस फिल्म के सेट पर हुआ था हंगामा
दरअसल, बात उस दौरान की है जब ऐश्वर्या और सलमान खान ने एक साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था। यह वही फिल्म है जिसके दौरान सलमान और ऐश्वर्या का इश्क परवान चढ़ा और इन दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोग जहां इन्हें फिल्मों में पसंद कर रहे थे तो निजी जिंदगी में भी इन्हें काफी पसंद करने लगे थे।

ऐश्वर्या और सलमान खान को अक्सर एक साथ देखा जाता था। इतना ही नहीं बल्कि सलमान को ऐश्वर्या से जरा सी भी दूरी गवाँरा नहीं थी और हमेशा ही वह उनके आसपास रहना चाहते थे। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान की बदौलत ही ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को कम करने का मौका मिला था। हालाँकि ऐश्वर्या का अपना भी टैलेंट था और उन्होंने अपनी खूबसूरत एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था।

इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इसी फिल्म में एक्ट्रेस स्मिता जयकारा ने भी काम किया था। स्मिता ने ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे सेट पर ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे के साथ-साथ रहते थे। दोनों का नया प्यार था ऐसे में इनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

स्मिता जयकारा ने सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि, “मुझे फिल्म के गाने आंखों की गुस्ताखियां गाने का एक सीन याद आ रहा है। जहां सलमान खान, ऐश्वर्या राय को ढ़ूंढते हुए घूम रहे थे और ऐश मेरे बगल में खड़ी हुई थीं। इस दौरान संजय लीला भंसाली ऐश के पास गए और उन्हें छूते हुए सीन समझाने लगे। यह देखकर सलमान खान बुरी तरह भड़क गए। वह संजय के पास गए और बोले, संजय सर आपने उसे क्यों छुआ, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आप समझ रहे हैं न कि जब नया नया प्यार होता है तो कैसा महसूस होता है। यह वही था। सलमान की आंखों में चमक थी। हम बस उन दोनों को देखते रहते थे।”

कहा जाता है कि इसके बाद सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। हालाँकि कुछ समय के बाद इन दोनों का रिश्ता सुधार भी गया था। हाल ही में सलमान खान को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज ‘हीरा मंडी’ के प्रीमियर पर भी देखा गया था।

ये भी पढ़ें: क्यों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे Shahrukh-Salman? एक दूजे से करने लगे थे नफरत!

ताज़ा ख़बरें